बिग बॉस 13 के घर में हिंदुस्तानी भाऊ बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस के घर में होने वाला है धमाका

न्यूज – बिग बॉस 13 के घर में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से पहले घर में एक शक्स ने वाइल्ड कार्ड एंट्री कर मार दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सलमान इंटरनेट सेंशेशन कहे जाने वाले हिंदुस्तनी भाऊ की एंट्री करवाते नज़र आ रहे हैं।

दरअसल, बिग बॉस 13 में फिछले हफ्ते से ही वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए कई नामों को लेकर चर्चा हो रही थी। इनमे से खेसारी लाल यादव, अरहान खान, तहसीन पूनावाला, हिमांशी खुराना, हुसैन खुजरेवाला और हिंदुस्तानी भाउ का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में था। लेकिन इंटरनेट पे वायरल वीडियो में हिंदुस्तानी भाउ की एंट्री दिखाई दे रही है। इस वीडियो को बिग बॉस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में हिंदुस्तानी भाउ सलमान खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान उनसे घर के सदस्यों के बारे में सवाल पूछते नज़र आ रहे हैं

बता दें हिंदुस्तानी भाउ का असली नाम विकास जयराम पाठक है। इनके वीडियो आए दिन इंटरनेट पर छाए रहते हैं। हिंदुस्तानी भाउ एक मशहूर यूट्यूबर है। इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। उनके वीडियोज की खासियत यह है कि वह अलग तरीके से शब्दों को पेश करते हैं। भाउ ज्यादातर पाकिस्तान को टारगेट करते हैं।

Hindustani bhauu ke youtube pr 1.1 million subscribers hai.

हिंदुस्तानी भाऊ भारत का एक लोकप्रिय YouTuber है। वह मुन्ना भाई शैली में भारत और पाकिस्तान विवाद पर एक वीडियो बनाता है। वह ज्यादातर अपनी कार में अपना वीडियो शूट करता है, उसकी बात करने का स्टाइल कमाल का है। लोग उसके वीडियो का आनंद लेते हैं। लेकिन वह अपने वीडियो में गाली या वयस्क भाषा का उपयोग करता है।

वह कुछ पाकिस्तानी लोगों को जवाब देने के लिए वीडियो बनाता है जो भारत के बारे में बुरी बातें करते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com