राम रहीम से मिलने पहुंची हनीप्रीत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में करेगी बाबा की देखभाल

रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार को उनसे मिलने मेदांता पहुंची। उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। खुद उसने यह जानकारी दी है। अब वह 15 जून तक अस्पताल में राम रहीम की देखभाल करेगी। वह रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है
राम रहीम से मिलने पहुंची हनीप्रीत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में करेगी बाबा की देखभाल

रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार को उनसे मिलने मेदांता पहुंची। उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। खुद उसने यह जानकारी दी है। अब वह 15 जून तक अस्पताल में राम रहीम की देखभाल करेगी। वह रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है और न ही राम रहीम की ओर से जानकारी दी गई है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उनसे मिलने मेदांता पहुंची

तबीयत बिगड़ने के बाद राम रहीम को रविवार को गुरुग्राम के मेदांता

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद

उसे अस्पताल के 9वीं मंजिल पर रूम नंबर 4,643 में रखा गया है।

अस्पताल की सीनियर फिजिशियन डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में

उसका इलाज चल रहा है। कटारिया ने बताया कि गुरमीत के पैंक्रियाज में भी शिकायत है।

26 दिन में चौथी बार जेल से बाहर आया राम रहीम

सुनारियां जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम सिंह पिछले 26 दिनों में चौथी बार जेल से बाहर आया है। इसमें से एक बार वह मां से मिलने पैरोल पर बाहर आया था। गुरुवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे PGIMS लाया गया था। दो घंटे में उसके कई टेस्ट कराए गए थे। माना जा रहा है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई दिक्कतें हुई हैं। इसी के चलते पिछले 26 दिन में तीन बार अस्पताल ले जाना पड़ा।

12 मई को ब्लड प्रेशर की समस्या और बेचैनी के बाद उसे PGIMS लाया गया था। फिर 17 मई को इमरजेंसी पैरोल पर मां से मिलाने के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। उस समय पैरोल 48 घंटे की मिली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस उसे शाम ढलने से पहले वापस लेकर आ गई थी। इसके बाद उसे 2 जून की रात को पेट दर्द की शिकायत के बाद 3 जून की सुबह PGIMS में चेकअप के लिए लाया गया था।

गुरमीत रामरहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिली है

गुरमीत रामरहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिली है। उसे 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था। CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए गुरमीत को सुनारियां जिला जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com