सीतापुर मे हाउस अरेस्ट प्रियंका गाँधी ने लगाया झाड़ू : वीडियो हुआ वायरल ,बचाव मे रॉबर्ट वाड्रा ने उठाये गिरफ़्तारी पर सवाल

प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखे जाने को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका को रोकने वालों के पास वारंट नहीं था। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका की सोच बहुत मजबूत है और वे पीड़ित परिवारों से जरूर मिलेंगी।
सीतापुर मे हाउस अरेस्ट प्रियंका गाँधी ने लगाया झाड़ू : वीडियो हुआ वायरल ,बचाव मे रॉबर्ट वाड्रा  ने उठाये गिरफ़्तारी पर सवाल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद प्रियंका को सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कमरे में झाड़ू लगाती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि झाड़ू लगाकर प्रियंका उन्हें हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रही हैं।

कांग्रेस ने प्रियंका के झाड़ू लगाने का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ये अनशन है अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए। भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती। गांधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी की गिरफ़्तारी पर उठाये सवाल

प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखे जाने को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका को रोकने वालों के पास वारंट नहीं था। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका की सोच बहुत मजबूत है और वे पीड़ित परिवारों से जरूर मिलेंगी। लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर जिसने गाड़ी चढ़ाई, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए। सरकार को पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए।

रूट बदलकर लखीमपुर जा रही थीं प्रियंका

रविवार को लखीमपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी देर रात दिल्ली से लखनऊ पहुंची थीं। जिसके फ़ौरन बाद वो लखीमपुर के लिए रवाना हुईं। प्रियंका रूट बदलकर पुलिस की नजरों से बचते हुए लखीमपुर जा रही थीं, लेकिन सुबह 5:30 बजे पुलिस ने सीतापुर जिले में हरगांव बॉर्डर पर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें PAC गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

प्रियंका ने पुलिस को गिनाई धाराएं

हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका आग बबूला हो उठीं। उन्होंने पुलिस से कहा- 'अरेस्ट करो हम खुशी से जाएंगे, लेकिन जिस तरह धक्का-मुक्की की गई। इसमें फिजिकल असॉल्ट, अटेंप्ट टू किडनैप, किडनैप, अटेंप्ट टू मोलेस्ट, अटेंप्ट टू हार्म की धाराएं लगती हैं। समझे। मैं समझती हूं। छूकर देखो मुझे। जाकर अपने अफसरों मंत्रियों से वारंट लाओ, ऑर्डर लाओ। महिलाओं को आगे मत करो। मुझे धकेल कर लाए हो। तुम्हारे प्रदेश में यह नहीं चलेगा। देश का कानून चलेगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com