अचानक कैसे लापता हो गया PNB घोटाले का मुख्य आरोपी Mehul Choksi

Mehul Choksi कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था।
अचानक कैसे लापता हो गया PNB घोटाले का मुख्य आरोपी Mehul Choksi

डेस्क न्यूज़: भारत में PNB घोटाले का मुख्य आरोपी और हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) लापता हो गया है। यहां तक कि मेहुल चोकसी का उसके परिवार से भी कोई संपर्क नहीं है। बता दें, मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) भारत से भागकर कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र एंटीगुआ (Antigua) और बारबुडा में रह रहा था। अब वह यहां से लापता बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस रविवार से उसकी तलाश कर रही है। स्थानीय पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के अनुसार, पुलिस भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मेहुल चोकसी को आखिरी बार साउथ इलाके में गाड़ी चलाते हुए देखा गया था। बाद में उसकी कार बरामद कर ली गई लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चला।

2017 में कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा सिटिज़नशिप हासिल की थी

चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले 2017 में कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा का अधिग्रहण किया था। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ 13,500 करोड़ रुपये का कथित रूप से धोखा देने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच कर रहा है।

PNB घोटाले में मोस्ट वॉन्टेड है Mehul Choksi

एंटीगुआ और बारबुडा में रहने वाले 61 वर्षीय भारतीय व्यवसायी और गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया है। मेहुल चोकसी ने मेगा-स्कैम के सामने आने से एक महीने पहले 4 जनवरी, 2018 को एंटीगुआ भागने से पहले ₹ 13,578 करोड़ PNB धोखाधड़ी में लगभग 7,080 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

परिवार ने कहा

चोकसी के वकील अग्रवाल ने कहा, "मेहुल चोकसी लापता है। उसके परिवार के सदस्य चिंतित हैं। उन्होंने मुझे चर्चा के लिए बुलाया है। एंटीगुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिवार अंधेरे में है और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।"

वित्त मंत्री ने भारत लेन का किया था दावा

इस पूरी घटना के बारे में जागरूक लोगों के अनुसार, चोकसी को पिछले साल एंटीगुआ और बारबुडा में अधिकारियों द्वारा उनकी नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल मार्च में दावा किया था कि भगोड़े कारोबारी विजया माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी कानून का सामना करने के लिए भारत लौट रहे हैं। सीतारमण ने बीमा संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में एक बहस का जवाब देते हुए यह बात कही थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com