जापान में तुफान ने मचाया कहर, 1900 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

180 km/h से आगे बढ़ रहा है तुफान राजधानी टोक्यो की तरफ बढ रहा है।
जापान में तुफान ने मचाया कहर, 1900 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

न्यूज – जापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान हेजिबीस अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई और 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे भूस्खलन की भी आशंकाएं बढ़ गई है। भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा। तुफान की वजह से 1900 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाये।

तूफान से पहले जापान के तटीय इलाकों में 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं, घर-गाड़ियां उड़ीं, इस तूफान को हगिबीस नाम फिलिपींस ने दिया, वहां की भाषा में इसका मतलब रफ्तार होता है

जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान 'हगिबीस' के असर से राजधानी टोक्यो का आसमान गुलाबी और बैंगनी हो गया है।

इससे पहले ही तटीय इलाकों में तबाही नजर आने लगी है। 180 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने करीब 42 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com