डेस्क न्यूज – तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया, जिस पर 18 महिलाओं की हत्या करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि उसने चार जनवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक महिला वेंकटम्मा की हत्या की थी।
साथ ही, पहचान छिपाने के मकसद से उसका चेहरा पेट्रोल से जला दिया था।- 18 महिलाओं की हत्या –
करीब 20 दिन की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी मैना रामुलु को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि रामुलु को जेल हुई थी, लेकिन 2011 के दौरान वह एर्रागड्डा अस्पताल से फरार हो गया था।
हालांकि, 2013 में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन 2018 में वह रिहा हो गया था।
हैदराबाद पुलिस ने सुलझाया केस
राचकोंडा के पुलिस कमिश्नर महेश भागवत ने बताया कि
रामुलु शराब की दुकानों पर आने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था।
अब तक वह राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट,
महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों में 18 महिलाओं का कत्ल कर चुका है।
बता दें कि हैदराबाद और राचकोंडा की पुलिस टीम ने
संयुक्त अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया और हत्या के दो मामलों को सुलझा दिया।
जुलाई 2020 में ये फिर से जेल से बाहर आ गया और फिर 2 मर्डर किये
2011 में सेंट्रल जेल चेरलापल्ली में सजा के दौरान इसे एररागड्डा के मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था लेकिन वहां से ये 5 लोगों के साथ भाग गया।
इसको 2013 में वापिस जेल में डाला गया लेकिन 2018 में हाई कोर्ट में अपील पिटीशन लगाने के बाद छोड़ दिया गया।
उसके बाद भी इसने 2 मर्डर किये। इसके बाद दोबारा अरेस्ट किया गया और जुलाई 2020 में ये फिर से जेल से बाहर आ गया और फिर 2 मर्डर कियेॉ
2003 से ही अपराधों को अंजाम दे रहा है
पुलिस के अनुसार, ये 2003 से ही अपराधों को अंजाम दे रहा है।
ये अकेली महिलाओं को सेक्शुअल फेवर के लिए पैसा देने का लालच देता था फिर उसे अपना शिकार बनाता था।
शराब या ताड़ी का सेवन करने के बाद वह महिलाओं को मार देता था और फिर उसका कीमती सामान चोरी करके भाग जाता था।
45 वर्षीय रमुलु शहर में पत्थर काटने का काम करता है और अब तक 21 मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें 16 मामले हत्या के हैं।
आरोपी रमुलु अब तक 18 महिलाओ को मौत के घाट उतार चुका है।
Red Fort Violence : Delhi Police की एफआईआर में योगेंद्र यादव, सरवन सिंह पंढेर, और सतनाम सिंह पन्नू का नाम
Like and Follow us on :