दुनिया के किसी भी कोने में Black Fungus की दवा मिले तो ले आइये भारत; PM मोदी

Black Fungus के इलाज में लिपोसोमल एंफोटेरेसिरिन बी नाम के इंजेक्शन मरीजों को लगाया जाता है। पांच कंपनियों को इसे बनाने का लाइसेंस दिया है।
दुनिया के किसी भी कोने में Black Fungus की दवा मिले तो ले आइये भारत; PM मोदी

डेस्क न्यूज़: देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने की कोशिश की जा रही है। इस महामारी की दूसरी लहर में Medical Oxygen और रेमेडिसविर दवा मानों देश से गायब हो गयी है। देश में जरूरी दवाओं और ऑक्सीजन की इतनी किल्लत है कि लोगों ने अपने परिवार को बचाने के लिए लाखों रुपये तक दे दिए। अब Black Fungus ने भी इस जानलेवा वायरस के साथ देश में अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार जुट गई है। Mucormycosis की दवा की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली है।

अमेरिकी कंपनी कर रही भारत की मदद

PM मोदी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुनिया में जहां कहीं भी दवा मिले, उसे भारत लाया जाए। Black Fungus के उपचार में रोगियों को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी का इंजेक्शन लगाया जाता है। केंद्र सरकार ने इसे बनाने के लिए पांच कंपनियों को लाइसेंस भी दिया है। वहीं, अमेरिका की कॉरिडोर साइंसेज कंपनी मदद के लिए आगे आई है। अब यह कंपनी भारत को एम्फोटेरिसिन बी उपलब्ध करा रही है। अब तक इस दवा 121,000 शीशियां
भारत भेजी जा चुकी हैं। अमेरिकी कंपनी इस दवा के भारत को कुल 10 लाख डोज डिलीवर करेगी।

देश में Black Fungus की क्या है स्तिथि

आपको बता दें कि देश में अब तक Black Fungus के 11 हजार 717 मामले सामने आ चुके हैं। हरियाणा में ऐसे 143 मरीज सामने आए हैं। जिनमें शुगर और कोविड के कोई लक्षण नहीं हैं। राज्य में 413 केस स्टडी की गई। जिसमें पता चला कि 64 मरीज ऐसे थे जिनमे कोरोना वायरस नहीं मिला था। वहीं, 79 ऐसे मरीजों को डायबिटीज नहीं थी।

देश में कोरोना का हाल

देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 11 हजार 275 नए कोरोना संक्रमित मिले। वही इससे ज्यादा 2 लाख 82 हजार 924 मरीज ठीक हुए। 3,841 की बीमारी से मौत हो गई।। चिंता की बात यह है कि दो दिन से नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे पहले 24 मई को 1.95 लाख और 25 मई को 2.08 लाख नए मामले आए थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को 75,601 एक्टिव केस कम हुए। अब देश में 24 लाख 15 हजार 7612 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्यवार ठीक होने की बात करें तो बीते दिन देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए संक्रमित लोगों से ज्यादा रिकवर हुए हैं। इनमें कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, असम, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, चंडीगढ़, त्रिपुरा, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी नए संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com