राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित मैराथन में खेल मंत्री अशोक चंदना को छोड़कर बाकी नेता दौड़ने की बजाय झंडी दिखाकर रवाना हुए

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से रन फॉर रन नाम से 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में युवाओं ने खूब दौड़ लगाई, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता हरी झंडी दिखाकर ही रवाना हुए. राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें जयपुर के अल्बर्ट हॉल से ओटीएस से दोनों तरफ मिलाकर 10 किलोमीटर दौड़ना था
राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित मैराथन में खेल मंत्री अशोक चंदना को छोड़कर बाकी नेता दौड़ने की बजाय झंडी दिखाकर रवाना हुए

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से रन फॉर रन नाम से 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में युवाओं ने खूब दौड़ लगाई, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता हरी झंडी दिखाकर ही रवाना हुए. राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें जयपुर के अल्बर्ट हॉल से ओटीएस से दोनों तरफ मिलाकर 10 किलोमीटर दौड़ना था। एनएसयूआई के कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में दौड़ते नजर आए, लेकिन मैराथन शुरू करने आए खेल मंत्री अशोक चंदना के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री कोई नहीं भागा. बड़े नेता झंडी दिखाकर ही रवाना हुए।

कांग्रेस के बड़े नेता हरी झंडी दिखाकर ही रवाना हुए

मैराथन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, परिवहन

मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, खेल

मंत्री अशोक चंदना, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी

ने झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद डोटासरा, कटारिया,

खाचरियावास और महेश जोशी चले गए। राहुल गांधी के जन्मदिन पर मैराथन से रस्म अदायगी के तौर पर भी नहीं दौड़ रहे कांग्रेस नेता चर्चा का विषय बने हुए हैं.

अशोक चंदना 10 किलोमीटर दौड़े

खेल मंत्री अशोक चंदना ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित मैराथन दौड़ पूरी की. चांदना ने अल्बर्ट हाले से ओटीएस और ओटीएस से अल्बर्ट हॉल तक 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी की। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी व पदाधिकारी भी दौड़े। अशोक चांदना पोलो और क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी हैं और फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। चांदना की अपनी पोलो टीम भी है।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस की अग्रिम संस्था एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यक्रम कर रही है

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस की अग्रिम संस्था एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यक्रम कर रही है. प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई आज प्रदेश भर में वृक्षारोपण, मैराथन, रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। एनएसयूआई ने आज सभी जिलों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया था।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com