मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना: यमुना नदी में डूबे 3 बच्चों के शव बरामद

फिरोजाबाद : जिले में दशहरा के दिन शुक्रवार को यमुना नदी में डूबे 3 बच्चों के शव बरामद किये गये। जहां कल शनिवार को 2 बच्चों के शव बरामद किए गए। वहीं रविवार को यमुना नदी से एक और बच्चे का शव बरामद हुआ है
मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना: यमुना नदी में डूबे 3 बच्चों के शव बरामद

फिरोजाबाद : जिले में दशहरा के दिन शुक्रवार को यमुना नदी में डूबे 3 बच्चों के शव बरामद किये गये। जहां कल शनिवार को 2 बच्चों के शव बरामद किए गए। वहीं रविवार को यमुना नदी से एक और बच्चे का शव बरामद हुआ है | इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दशहरे के दिन 3 बच्चे अपने एक साथी के साथ यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे, लेकिन अचानक पैर फिसल जाने से वे यमुना नदी में बह गए और उनका पता नहीं चल सका।

विसर्जन में भाग लेने आये थे तीनो बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नदी में डूबे बच्चों के नाम नीरज बघेल पुत्र रोशन उम्र 16 वर्ष, गोपाल पुत्र योगेश राठौर उम्र 12 वर्ष और विशाल पुत्र प्रेम नारायण उम्र 11 वर्ष है. ये सभी लड़के लाइनपार थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले हैं। शुक्रवार की शाम लाइनपार थाना क्षेत्र के नयाबास गांव के पास तीनों बच्चे अपने कुछ साथियों के साथ दुर्गा माता की प्रतिमा को यमुना नदी में विसर्जित करने गए थे। इस दौरान सभी लड़के यमुना नदी में नहाने लगे, तभी एक-एक कर 3 बच्चे पैर फिसलने से नदी में डूब गए।

जब तक लोग पहुंचते , देर हो चुकी थी

हादसे को देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी जमा हो गए। सभी ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पाकर परिजन, पुलिस व सदर विधायक मनीष असिजा के साथ सदर एसडीएम राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक बच्चों की तलाश की गई, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चल सका।

घटना के अगले दिन यानि शनिवार को भी इन बच्चों की यमुना नदी में तलाशी ली गई। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ पीएसी के जवान भी इन बच्चों को खोजने में लगे हुए थे। जिसमें से शनिवार को दो बच्चों गोपाल राठौर और नीरज बघेल के शव बरामद किए गए। जबकि विशाल का शव आज रविवार को बरामद किया गया। तीनों बच्चों के शव मिलने से परिजन सदमे में हैं। इस संबंध में सदर विधायक मनीष असिजा का कहना है कि उच्चाधिकारियों से बातचीत की जा रही है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जाएगी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com