महिला को डायन बताकर कुए में फेंका: बुजुर्ग महिला को पीटा, जान बचाने के लिए भागी तो कुए में धकेल दिया, आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले के जाहजपुर थाना क्षेत्र के उलेला गांव में अंधविश्वास में बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। एक युवक ने डायन बताकर अपने ही गांव की 65 वर्षीय महिला की पिटाई कर दी। फिर महिला को कुएं में धकेल दिया। कुएं के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला की आवाज सुनी और उसे बाहर निकाला।
महिला को डायन बताकर कुए में फेंका: बुजुर्ग महिला को पीटा, जान बचाने के लिए भागी तो कुए में धकेल दिया, आरोपी गिरफ्तार

डेस्क न्यूज़- भीलवाड़ा जिले के जाहजपुर थाना क्षेत्र के उलेला गांव में अंधविश्वास में बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। एक युवक ने डायन बताकर अपने ही गांव की 65 वर्षीय महिला की पिटाई कर दी। फिर महिला को कुएं में धकेल दिया। कुएं के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला की आवाज सुनी और उसे बाहर निकाला। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया। शरीर पर भी कई चोट के निशान हैं।

डायन बताकर महिला को कुए में दिया धक्का

जाहजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव उलेला की रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने गांव के ही फोरू मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि वह सोमवार दोपहर एक गाय को अपने खेत में ले गई थी। इस दौरान आरोपी फोरू मीणा उसके खेत पर आ गया। उसने कहा कि मेरी पत्नी में भाव आया हैं। तुझे डायन बताया हैं इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग महिला अपनी जान बचाने के लिए खेत से भागने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे खेत के कुएं में धकेल दिया। फिर वहां से भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कुएं से बाहर निकालकर जहांजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी फोरू मीणा को हिरासत में ले लिया है।

गांवों में डायन बताकर मारना आम

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला को धक्का देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। कुएं के अंदर मोटर से लगे पाइप को पकड़कर बुजुर्ग महिला बैठ गई, ताकि वह पानी में न डूबे। बुजुर्ग महिला का एक हाथ भी टूटा हुआ है। उसे काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को भाव आने और उस पर विश्वास करने का अंधविश्वास सबसे ज्यादा किया जाता है। आरोपी की पत्नी को भी कुछ इसी तरह किसी देवता का भाव आया था। उसी अर्थ में उस स्त्री को डायन कहा था।

डायन बताने पर महिला को मारने गया युवक

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पत्नी में कभी भी भाव आ जाता है। सोमवार को अचानक उसकी पत्नी जब भाव आया तो उसने बुजुर्ग महिला का नाम लिया और उसे डायन बता दिया। आरोपी को शक था कि उस बुजुर्ग महिला के अंदर की डायन उसकी पत्नी में भी घुस गई है। इससे नाराज होकर उसने बुजुर्ग महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। और कुए में धक्का दे दिया।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com