वैक्सीन की किल्लत: कई राज्यों में वैक्सीनेशन रुका, जानिए क्या हैं देश में टिकाकरण की स्थिति

दिल्ली सहित कई राज्यों ने टीकाकरण की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कई टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया है। इसका नतीजा यह रहा कि पिछले एक दिन में सिर्फ 19 लाख लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। जबकि इससे पहले यह आंकड़ा 24 लाख तक पहुंच गया था।
वैक्सीन की किल्लत: कई राज्यों में वैक्सीनेशन रुका, जानिए क्या हैं देश में टिकाकरण की स्थिति

डेस्क न्यूज़- वैक्सीन की किल्लत – टीकाकरण की कमी अब देश में भी देखी जा रही है। दिल्ली सहित कई राज्यों ने टीकाकरण की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कई टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया है। इसका नतीजा यह रहा कि पिछले एक दिन में सिर्फ 19 लाख लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। जबकि इससे पहले यह आंकड़ा 24 लाख तक पहुंच गया था। वहीं, दूसरी लहर से पहले, देश में हर दिन 30 से 35 लाख लोगों को खुराक दी जा रही थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो दिनों में वैक्सीन लेने वालों में लगभग पांच लाख की कमी हुई है।

Photo | PTI
Photo | PTI

12 दिनों सिर्फ 34.80 लाख युवाओं ही दी पहली खुलाक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि

देश में 1 मई से 12 मई के बीच 34.80 लाख

युवाओं को पहली खुराक दी जा चुकी है।

टीकाकरण कार्यक्रम के 117वें दिन बुधवार को

18,94,991 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 18 से 44 वर्ष की आयु के 4.31 लाख लोगों को शामिल किया गया।

अब तक 17.72 करोड़ लोगों का टिकाकरण

इसके साथ, देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा अब 17.72 करोड़ हो गया है। दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण अभी भी भारत में हो रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीके की कमी से इनकार करते हुए कहा कि 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों को 30 राज्यों में टीका लगाया जा रहा है। 10 राज्य ऐसे हैं जहां देश का 67% टीकाकरण किया गया है।

देश में कुल टीकाकरण का 11% हिस्सा महाराष्ट्र में है। 16 जनवरी से अब तक 1.89 करोड़ लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इनके अलावा राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक हैं जहां एक-एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।

इन जगहों पर टिकाकरण नही के बराब

भले ही स्वास्थ्य मंत्रालय देश में पर्याप्त वैक्सीन का दावा कर रहा है, लेकिन अभी भी कई राज्य हैं जहां युवाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है, लेकिन पहले दिन से अब तक संख्या में बहुत अधिक वृद्धि नहीं हुई है। केंद्र शासित प्रदेश होने के बावजूद चंडीगढ़ में सिर्फ दो लोगों को टीका लगाया गया है।

यह डेटा पिछले कई दिनों से मंत्रालय की रिपोर्ट में देखा जा रहा है। इसी तरह, छत्तीसगढ़ में 1028, हिमाचल प्रदेश 14, झारखंड 94, मेघालय 6, नगालैंड 4, पांडिचेरी एक, त्रिपुरा दो और तेलंगाना में 500 युवाओं को टीका लगाया गया है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com