पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन: राज्य में 16 से 30 मई तक लगा टोटल लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद

पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। बंगाल में 15 दिनों के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं और अन्य सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।
Photo | ANI
Photo | ANI

डेस्क न्यूज़- पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। बंगाल में 15 दिनों के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं और अन्य सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू

ममता सरकार में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत बंगाल में 16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। निजी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो और बस सेवाएं सभी बंद रहेंगी। फल-सब्जी और राशन की दुकानें भी सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों का आना प्रतिबंधित रहेगा।

क्या रहेगा चालू, क्या बंद?

सभी सरकारी और निजी कार्यालय (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर), स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी उद्योग बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं में लगे ट्रक या मालवाहक वाहनों को छोड़कर आपात स्थिति के अलावा निजी ट्रक, टैक्सी, ऑटो नहीं चलेंगे। लोकल ट्रेनें, मेट्रो सेवाएं, बस सेवाएं, ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी।

शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंग

फल-सब्जी, राशन, दूध की दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। मिठाई की दुकानें शाम पांच बजे तक खुलेंगी। बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेंगे। शादी में 50 लोग शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल होंगे।

ममता बनर्जी के छोटे भाई आसिम बनर्जी का कोरोना संक्रमण से निधन

वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई आसिम बनर्जी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। असीम बनर्जी का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार के मुताबिक, असीम बनर्जी ने मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com