सौतेली मां ने 10 साल के बेटे का जला दिया प्राइवेट पार्ट, पति ने पत्नि के खिलाफ उठाया ये कदम

महाराष्ट्र के नासिक से मां के प्यार पर सवाल उठाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने अपने दस साल के बेटे का प्राइवेट पार्ट जला दिया। आपको बता दें कि यह बच्चा विकलांग है
सौतेली मां ने 10 साल के बेटे का जला दिया प्राइवेट पार्ट, पति ने पत्नि के खिलाफ उठाया ये कदम

डेस्क न्यूज़- महाराष्ट्र के नासिक से मां के प्यार पर सवाल उठाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने अपने दस साल के बेटे का प्राइवेट पार्ट जला दिया। आपको बता दें कि यह बच्चा विकलांग है और बच्चे का दोष सिर्फ इतना था कि उसने खेलते समय अपने छोटे सौतेले भाई को बिस्तर से नीचे गिरा दिया था।

पति ने की पुलिस में शकायत

मामला नासिक के डिंडोरी तालुका के एक गांव का है। हालांकि पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महिला का सौतेला दस साल का बच्चा और उसका डेढ़ साल का सौतेला भाई खेल रहे थे। खेल में सौतेले भाई ने छोटे भाई को बिस्तर से धक्का दे दिया और बच्चा नीचे गिर गया।

बच्चे की हालत स्थिर, 20% जल गया प्राइवेट पार्ट

इस घटना के बाद सौतेली मां को दस साल के बच्चे पर बहुत गुस्सा आया और उसने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी, यहां तक ​​कि उसका प्राइवेट पार्ट भी जला दिया। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पति ने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। अतिरिक्त सिविल सर्जन किशोर ने बताया कि पीड़ित का 20 फीसदी प्राइवेट पार्ट जल चुका है लेकिन बच्चे की हालत अब स्थिर है। बता दें कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

बच्चे सगी मां को दे दिया था तलाक

बता दें कि आरोपी महिला सौतेले बच्चे का मामी थी, लेकिन बच्चे के पिता ने बच्चे की असली मां को तलाक देकर बच्चे की मौसी से शादी कर ली. ऐसा करने के बाद बच्चे की मौसी बाद में बच्चे की सौतेली मां बनी।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com