भारत के श्रीलका दौरे पर मचा बवाल, श्रीलंका के पूर्व कप्तान बोले – इंडिया की बी टीम भेजना क्रिकेट का अपमान

भारत के श्रीलका दौरे पर मचा बवाल, श्रीलंका के पूर्व कप्तान बोले – इंडिया की बी टीम भेजना क्रिकेट का अपमान

India's tour of Sri Lanka : श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आलोचना की है। 1996 में श्रीलंका के लिए विश्व कप जीतने वाले कप्तान ने कहा कि भारत की बी टीम को श्रीलंका के दौरे पर भेजना श्रीलंकाई क्रिकेट को अपमानित करने जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरे के लिए सहमत होने के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की आलोचना भी की। दोनों देशों के बीच 13 जुलाई से कोलंबो में वनडे और टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।

सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन करेंगे

इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और पंत समेत भारत के कई क्रिकेट सुपरस्टार इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे, उनकी जगह शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, वहीं, भुवनेश्वर कुमार उनके डिप्टी होंगे।

इस टीम में 6 खिलाड़ी डेब्यू करेंगे

इस टीम में 6 खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। इसमें देवदत्त पडिक्कल, कृष्णप्पा गौतम, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया शामिल हैं। रणतुंगा ने कहा- यह सेकेंड स्ट्रिंग टीम इंडिया है। यह हमारे क्रिकेट का अपमान है। मैं इसके लिए मौजूदा श्रीलंकाई बोर्ड को जिम्मेदार मानता हूं। श्रीलंका ने टेलीविजन पर मार्केटिंग और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे स्वीकार किया है।

इंग्लैंड दौरे पर बेस्ट टीम भेजी और श्रीलंका 

रणतुंगा ने कहा कि भारत ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजी और यहां कमजोर टीम भेज रहा है, रणतुंगा दो साल पहले श्रीलंका सरकार में मंत्री थे। इसके साथ ही रणतुंगा ने श्रीलंकाई टीम की खराब फॉर्म पर भी बात की। उन्होंने कहा कि टीम खराब खेल रही है।

मैं बोर्ड का मुखिया था तो ऐसा नहीं होता था और मैं इन सभी मामलों पर सख्त था : रणतुंगा

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अब इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप कर दिया है। इंग्लैंड गए तीन खिलाड़ियों पर बायो-बबल का उल्लंघन करने का आरोप लगा और उन्हें वापस भेज दिया गया। जब मैं बोर्ड का मुखिया था तो ऐसा नहीं होता था और मैं इन सभी मामलों पर सख्त था।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com