डेस्क न्यूज – IndVsEng Ist Test Day 4 – चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच रोमांचक हो गया है। मैच में एक दिन का खेल और बाकी है। पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 381 रन चाहिए होंगे तो वहीं इंग्लैंड को 9 विकेट की जरूरत होगी। इंग्लैंड ने भारत को 420 रनों का टारगेट दिया है।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए हैं।
चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल मोर्चा संभाले हुए हैं।

इंग्लैंड ने भारत को 420 रनों का टारगेट दिया
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम इंडिया को साझेदारी की जरूरत है। चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल मोर्चा
संभाले हुए हैं। पुजारा 9 और गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने दोनों छोर से स्पिनर्स को लगाया हुआ है।
जैक लीच और डॉम बेस पर इंग्लैंड की उम्मीदें टिकी हैं।
12 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 35-1 है।
इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमटी
इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया की ओर से स्टार स्पिनर आर अश्विन ने 6 विकेट लिए।
उन्होंने करियर में 21वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।
भारत को अगर मैच जीतना है तो उसे 420 रन बनाने होंगे। अगर वो ऐसा करता है तो इतिहास रच जाएगा।
टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में 418 से ज्यादा का चेज नहीं हो पाया है। वेस्ट इंडीज ने 2003 में सेंट
जोंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था।
पहली पारी में भारत 337 पर सिमटा
इससे पहले भारत टीम पहली पारी में 337 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।
जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें एंडरसन ने आउट किया।
इंग्लैंड को 241 रनों की लीड मिली है। उसने भारत को फॉलोऑन नहीं दिया है।
टीम इंडिया की ओर से पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन, सुंदर ने नाबाद 85, पुजारा ने 73 और अश्विन ने
31 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बैस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं एंडरसन, लीच और आर्चर ने 2-2 विकेट लिए।