IndVsSL 2nd ODI : आज श्रीलंका को हराया तो भारत पाकिस्तान को छोड़ देगा पीछे

भारत और श्रीलंका के बीच आज 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह वनडे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया ने पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त ले ली है।
IndVsSL 2nd ODI : आज श्रीलंका को हराया तो भारत पाकिस्तान को छोड़ देगा पीछे

IndVsSL 2nd ODI : भारत और श्रीलंका के बीच आज 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह वनडे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया ने पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त ले ली है।

अगर भारत यह मैच जीत लेता है, तो श्रीलंका के खिलाफ उनकी यह लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत होगी। टीम इंडिया 2005/06 से श्रीलंका के खिलाफ 9 सीरीज जीत चुकी है।

 वनडे जीतने के मामले में भी भारत पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगा

वहीं, श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे जीतने के मामले में भी भारत पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगा। पिछला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 160वां वनडे मैच था।

इनमें से टीम इंडिया ने 92वीं बार जीत हासिल की है। अब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 155 मैचों में 92 बार हराया है।

भारत और श्रीलंका के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज 1982-83 में खेली गई थी। इसे भी भारतीय टीम ने जीता था। वनडे में भारत का श्रीलंका से पहली बार सामना 1979 में हुआ था। इसमें श्रीलंका ने भारत को हराया था।

शनाका की कप्तानी में टीम के बल्लेबाजों ने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया

श्रीलंका टीम की बात करें, तो शनाका की कप्तानी में टीम के बल्लेबाजों ने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया। बैटिंग के लिए मददगार पिच पर बल्लेबाज स्ट्रगल करते दिखे। श्रीलंका की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा पाया। इसके बावजूद टीम ने 262/9 का स्कोर बनाया। यह बिना एक भी फिफ्टी के श्रीलंका का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। बिना एक भी फिफ्टी के उनका पिछला उच्चतम स्कोर 253 रन (विरुद्ध पाकिस्तान, 2006) था।

टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए वही टीम उतारेगा श्रीलंका

दूसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम कोई बदलाव नहीं कर सकती है। टीम मैनेजमेंट चाहेगा, कि टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए खिलाड़ियों को भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिले, ताकि वे अनुभव ले सकें। गेंदबाजी की बात करें, तो दुष्मंथ चमीरा के अलावा कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका।

चमीरा ने अपने बाउंसर्स से शॉ और ईशान किशन दोनों को परेशान किया था। वानिंदु हसारंगा और लक्षण संदाकन की स्पिन जोड़ी भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। ऐसे में टीम एकजुट होकर दूसरे वनडे में वापसी करने की कोशिश करेगी।

स्टैट्स और रिकॉर्ड्स

2019 वर्ल्ड कप के बाद से 19 वनडे मैचों में भारत ने पावर-प्ले में सिर्फ 9 विकेट ही लिए हैं। इस दौरान टीम इंडिया का बॉलिंग एवरेज 126 का और इकोनॉमी रेट 5.97 की रही है। यह 12 टेस्ट खेलने वाले देशों में सबसे खराब है। भारत ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद से वनडे में आखिरी 10 ओवर में 8.16 रन प्रति ओवर लुटाया है। यह डेथ ओवर में तीसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है। भारत से ऊपर जिम्बाब्वे (8.36 रन प्रति ओवर) और ऑस्ट्रेलिया (8.19 रन प्रति ओवर) है।

2019 वर्ल्ड कप के बाद से भारत का मिडिल ओवर (10 से 40) में बेस्ट स्कोरिंग रेट है। टीम इंडिया ने इस दौरान 94.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। श्रीलंका का मिडिल ओवर्स में स्कोरिंग रेट अफगानिस्तान के बाद सबसे खराब है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 10 से 40 ओवर में सिर्फ 9 बाउंड्री लगाई थीं।

आज कोर्ट में पेश होंगे राज कुंद्रा, सोमवार रात पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में मुबई पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Like and Follow us on Twitter    Facebook    Instagram    YouTube

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com