अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने CAA की तुलना अंग्रेजों के काले कानून से की,

लोकसभा चुनावों में उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा था, जिसमें वो हार गई थी।
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने CAA की तुलना अंग्रेजों के काले कानून से की,

न्यूज – नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है। उन्हों ने इसकी तुलना अंग्रेजों के समय के दमनकारी कानून से करते हुए कहा कि इतिहास इसे काले कानूनों में दर्ज करेगा।

उन्हों ने कहा कि 1919 में जब प्रथम विश्वेयुद्ध समाप्ति की ओर था, ब्रिटिश शासकों को अच्छी तरह पता था कि भारत में उनके खिलाफ माहौल बन रहा है और यह युद्ध के समाप्तस होने के बाद और बढ़ सकता है।

इसलिए वे ऐसा कानून लेकर आए, जिससे लोगों की आवाज दबाई जा सके। यह रॉलेक्टो एक्टि के नाम से जाना गया। अब सरकार उसी तरह का कानून लेकर आई है। इतिहास रॉलेक्टल एक्टब के साथ-साथ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को भी काले कानूनों के रूप में दर्ज करेगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com