Sputnik V की इसी महिने मिलेगी 30 लाख डोज, अगस्त से भारत में शुरू होगा उत्पादन

देश में जारी कोरोना महामारी के कोहराम को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर वैकेसीनेश का काम जारी है। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की मांग लगातार बढ़ रही है। वैक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए अब रूस जल्द ही भारत को स्थानीय स्तर पर स्पुतनिक वी वैक्सीन बनाने की टैक्नोलॉजी देगा।
Sputnik V की इसी महिने मिलेगी 30 लाख डोज, अगस्त से भारत में शुरू होगा उत्पादन

Sputnik V : देश में जारी कोरोना महामारी के कोहराम को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर वैकेसीनेश का काम जारी है। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की मांग लगातार बढ़ रही है। वैक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए अब रूस जल्द ही भारत को स्थानीय स्तर पर स्पुतनिक वी वैक्सीन बनाने की टैक्नोलॉजी देगा।

 इसकी जानकारी रूस में भारतीय राजदूत डी बाला वेंकटेश वर्मा ने दी है और कहा कि अगस्त से भारत में वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। वर्मा ने जानकारी दी कि भारत में 30 लाख से अधिक डोज मई के अंत तक सप्लाई की जाएगी और जून में यह सप्लाई बढ़कर 50 लाख होने की उम्मीद है।

स्पुतनिक वी वैक्सीन पहले ही भारत को दो लाख से अधिक डोज दे चुकी

Sputnik V :उन्होंने बाताय कि भारत में शुरुआत में वैक्सीन के 85 करोड़ डोज का प्रोडक्शन करने की योजना है। इसके लिए रूसी वैक्सीन निर्माताओं ने भारत में डॉ. रेड्डीज के साथ एग्रीमेंट किया है और पहले ही भारत को दो लाख से अधिक डोज की सप्लाई की है। वर्मा ने कहा, स्पुतनिक वी की भारत को पहले 150,000 खुराक और फिर 60,000 खुराक की सप्लाई की जा चुकी है।

बता दे कि फिलहाल वैक्सीन की अधिकतम रिटेल प्राइस 948 रुपये है, जिसमें प्रति डोज 5 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने पर यह 995.4 रुपये में पड़ती है। भारत में अभी केवल तीन वैक्सीन, कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पुतनिक वी को मंजूरी दी मिली है।

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक मिली

बता दें कि देश में अब कोरोना के मामलों में गिरावट आने लगा है लेकिन इस वायरस से हो रहे मौत का आंकड़ा कम नहीं हुआ। इसी बीच वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के 126वें दिन टीके की 13,83,358 खुराक दी गईं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com