राजस्थान – कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के 6 विधायकों ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित थे
राजस्थान – कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के 6 विधायकों ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली

 न्यूज – कांग्रेस में शामिल हुए बहुजन समाजवादी पार्टी के 6 विधायक आज आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  विधायक राजेंद्र गुढ़ा, वाजिब अली, जोगिंदर अवाना, संदीप यादव, दीपचंद खेरिया और लखन सिंह आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित थे। आपको बता दें कि राजस्थान के सभी छह बसपा विधायक 16 सितंबर की देर रात कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com