जयपुर में स्वामी विवेकानंद केंद्र पर विवेक सम्मान समारोह का आयोजन

स्वामी विवेकानंद केंद्र जयपुर में बुधवार को विवेक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान विवेक सम्मान -2021 देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षक डॉ. सुभाष कुमार को दिया गया
जयपुर में स्वामी विवेकानंद केंद्र पर विवेक सम्मान समारोह का आयोजन

डेस्क न्यूज़- स्वामी विवेकानंद केंद्र जयपुर में बुधवार को विवेक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान विवेक सम्मान -2021 देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षक डॉ. सुभाष कुमार को दिया गया, मणिपाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुभाष कुमार को मीडिया शिक्षण और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह सम्मान दिया गया।

स्वामी विवेकानंद की जीवनी से जुड़े कई पहलुओं की चर्चा की

केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शर्मा 'कुसुम' ने बताया कि हर साल शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में दिए जाने वाले केंद्र का सबसे बड़ा विवेक सम्मान मीडिया शिक्षा से जुड़े डॉ. सुभाष कुमार को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है, इस मौके पर कुसुम ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी से जुड़े कई पहलुओं की चर्चा की।

विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शो से लोगों के जीवन में वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बदलाव हुए

केंद्र के महामंत्री किशन मित्तल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शो से लोगों के जीवन में वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बदलाव हुए है, उन्होंने बताया कि वर्तमान युग को देखते हुए हमें विवेकानंद को जीना चाहिए, या कोशिश करना चाहिए की उनके चरित्र को जीवन में उतारा जा सके, इस अवसर पर विवेक सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ.सुभाष कुमार को शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, इस मौके पर विष्णु प्रकाश बड़ाया, डीपी चिरानिया, अशोक अग्रवाल, नरेश कुमार नधेड़िया, मूलचंद सैनी, श्रीराम दंगायच और चंद्रभान लिख्यानी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com