Weather Update : देश में जल्द दस्तक देगा मानसून, केरल से होगी एंट्री…उत्तरी राज्यों में उमस भरी गर्मी

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान गर्म है। यहां उमस भरी गर्मी हो रही है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा रहा है।
Weather Update : देश में जल्द दस्तक देगा मानसून, केरल से होगी एंट्री…उत्तरी राज्यों में उमस भरी गर्मी

Weather Update : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान गर्म है। यहां उमस भरी गर्मी हो रही है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा रहा है।

इस बीच साउथ-वेस्ट मॉनसून, साउथ-ईस्ट और वेस्ट-सेंट्रल बंगाल की खाड़ी के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मॉनसून के आने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल हो रही हैं। 30-31 मई तक मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है।

दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

Weather Update : दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे और जाते रहे, लेकिन फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 29 मई को तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में 31 मई और 01 जून को हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 31 मई और 01 जून को हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि चक्रवाती तूफान 'यास' के प्रभाव से बिहार में बीते 2 दिन से बारिश जारी है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर यहां कई जिलों में बढ़ गया है। इसके अलावा कई रिहायशी इलाकों में बारिश का पानी भी भरा हुआ दिख रहा है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

वेदर फोरकास्टिंग एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेलंगाना के कुछ इलाकों और साउथ-वेस्ट मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बूंदाबांदी का अनुमान है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com