कोरोना को हराकर लोटी बड़ी बहन,छोटी ने डांस कर किया जोरदार स्वागत

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक महिला को पहले आते हुए देखा जा सकता है। कोरोना के सफल इलाज के बाद महिला अपने घर लौट आई। जिसको लेकर उनकी बहन ने डीजे पर गाना गाकर उनका स्वागत किया
कोरोना को हराकर लोटी बड़ी बहन,छोटी ने डांस कर किया जोरदार स्वागत

डेस्क न्यूज. देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख को पार कर गई है। अब तक 7 लाख संक्रमित लोगों का इलाज सफल रहा है। हाल ही में कोरोना को हराकर एक महिला अपने घर लौटी है। जिसको लेकर उनकी छोटी बहन ने घर के बाहर बड़ी बहन जोर-शोर से स्वागत किया है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

डीजे पर गाना गाकर स्वागत किया

गाना गाते हुए जमकर नाचे: आईपीएस दीपांशु काबरा ने भी ट्वीट किया है और इस वीडियो को शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को पहले आते हुए देखा जा सकता है। कोरोना के सफल इलाज के बाद महिला अपने घर लौट आई। जिसको लेकर उनकी बहन ने डीजे पर गाना गाकर उनका स्वागत किया था।

वीडियो वायरल हुआ: वीडियो में दोनों बहनों के साथ उनकी मां को भी नाचते हुए देखा जा सकता है। कोरोना वायरस के सफल उपचार के बाद, जो महिला वापस लौटी, उसका परिवार भी बहुत खुश है। वीडियो शेयर करने के साथ, IPS दीपांशु काबरा ने लिखा, 'दोनों बहनों का डांस देखकर बहुत अच्छा लगा। कोरोना की पिटाई के बाद घर लौटी बड़ी बहन का स्वागत। '

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com