जोमैटो ने ऊबर ईट्स को खरीदा, उबर के पास अब सिर्फ 9.9 प्रतिशत शेयर होंगे।

अमेरिकी कैब कंपनी उबर दुनिया के कई देशों में फूड डिलिवरी के क्षेत्र में अग्रणी है, लेकिन भारत में यह कंपनी कुछ खास अच्छा नहीं कर पा रही थी।
जोमैटो ने ऊबर ईट्स को खरीदा, उबर के पास अब सिर्फ 9.9 प्रतिशत शेयर होंगे।

न्यूज – ऑनलाइन फूड डिलिवरी के क्षेत्र में बड़ी डील हुई है। देश की अग्रणी फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने अपनी प्रतिद्वंदी उबर ईट्स इंडिया का अधिग्रहण कर लिया है। जोमैटो ने ऊबर ईट्स का भारतीय कारोबार लगभग 35 करोड़ डॉलर यानी 2,485 करोड़ रुपए में खरीदा है।

 कंपनी के जानकारों के अनुसार अमेरिकी कैब कंपनी उबर दुनिया के कई देशों में फूड डिलिवरी के क्षेत्र में अग्रणी है, लेकिन भारत में यह कंपनी कुछ खास अच्छा नहीं कर पा रही थी। भारत में जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल किए हुए हैं, ऐसे में पहले से ही इसके अपने प्रतिद्वंदी जोमैटो के हाथों में बेचे जाने की खबरें थीं।

सूत्रों के के मुताबिक, उबर के पास अब सिर्फ 9.9 प्रतिशत शेयर होंगे। हालांकि, कंपनी के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अधिग्रहण केवल भारत में उबर ईट्स के लिए है। दुनिया के अन्य देशों में उबर ईट्स अपनी सेवाएं जारी रखेगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह अनुबंध सिर्फ उबर ईट्स के लिए है, उबर कैब्स के लिए नहीं।

हालांकि, कंपनी के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अधिग्रहण केवल भारत में उबर ईट्स के लिए है। दुनिया के अन्य देशों में उबर ईट्स अपनी सेवाएं जारी रखेगा। बताया जा रहा है कि यह सौदा उबर की अपनी कंपनी पॉलिसी को ध्यान में रखकर किया गया है। यह पॉलिसी कहती है कि वे अगर मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं है तो वह बाजार छोड़ देते हैं। ऐसे में यह फैसला इसी नीति के तहत लिया गया माना जा रहा है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com