स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने की INS विक्रमादित्य पर लैंडिंग, रचा इतिहास

नौसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रचा है।
स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने की INS विक्रमादित्य पर लैंडिंग, रचा इतिहास

डेस्क न्यूज़ – भारतीय नौसेना के लिए आज (शनिवार) का दिन यादगार रहेगा। नौसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रचा है। भारतीय नौसेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पहली बार है जब कोई स्वदेशी लड़ाकू विमान किसी विमानवाहक पोत पर उतरा है। आज सुबह 10 बजकर दो मिनट पर इसकी लैंडिंग हुई।

कमोडोर जयदीप मौलंकर ने यह लैंडिंग कराई। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा बनाया गया तेजस एयरक्राफ्ट अरेस्टर वायर की मदद से आईएनएस विक्रमादित्य पर उतरा। एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी नौसेना के साथ मिलकर इस लड़ाकू विमान को विकसित कर रही है। इस सफल लैंडिंग के बाद रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के बाद भारत विमान वाहक पोत पर अरेस्टेड लैंडिंग कराने वाला छठा देश बन गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस की लैंडिंग के बाद DRDO और नौसेना को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'DRDO द्वारा विकसित तेजस की आईएनएस विक्रमादित्य पर पहली लैंडिंग के बारे में जानकर बेहद खुशी हुई। ये सफल लैंडिंग भारतीय लड़ाकू विमान विकास कार्यक्रम के इतिहास में एक शानदार लम्हा है।  इस सफलता के लिए DRDO और नौसेना को बधाई।' सफल परीक्षण के बाद अब नौसेना के लिए ट्विन इंजन वाले फाइटर विमान की मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com