
आर्कियोलॉजिस्ट्स को इजिप्थ में एक दुर्लभ 'खजाना' मिला है। दरअसल खुदाई के दौरान आर्कियोलॉजिस्ट्स को एक प्राचीन काल का कैप्सूल मिला है। ये 18 हजार के नोटों से भरा है। जानकारी के अनुसार इन 18,000 प्लेटों पर प्राचीन मिस्र की सिविलाइजेशन के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। इस कैप्सूल की खोज मिस्र के प्राचीन शहर अथरिबिस में हुई है, जो मॉर्डन सिटी सोहाग के पास स्थित है। ये नोट बर्तन के टूटे हुए हिस्से पर लिखे पाए गए हैं।
प्राचीन समय में बर्तन के इन टूटे हुए हिस्सों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लिखने और स्याही से कुछ उकेरने के लिए किया जाता था।
प्राचीन मिस्र में, बर्तनों के टूटे हुए हिस्सों को निजी पत्रों, कपड़ों की सूची और साहित्य से संबंधित लेखन के लिए नोटपैड के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। द एक्सप्रेस न्यूज़ ने प्राचीन मिस्र के इतिहास के एक एक्सपर्ट, प्रोफेसर क्रिश्चियन लीट्ज़ के हवाले से कहा है कि प्राचीन समय में बर्तन के इन टूटे हुए हिस्सों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लिखने और स्याही से कुछ उकेरने के लिए किया जाता था।
हैरानी की बात यह है कि प्राचीन शैली में ज्यादा टुकड़ों का उपयोग किया गया। इनकी माह सूची, अंक, गणितीय प्रश्न, व्याकरण आदि समान हैं। अथरीबिस कभी निचले मिस्र के क्षेत्र की राजधानी थी। यह राजधानी काहिरा से 40 किमी दूर नील नदी के पूर्वी तट पर स्थित है।
यह समय लगभग 600 ई.पू. का बताया जा रहा है। इनमें कई ऐसे पत्थर मिले हैं जिन पर ग्रीक शब्द भी लिखे हुए हैं। कुछ टुकड़ों पर चित्र तो किसी पर शब्द लिखे हैं। कुछ अंश ऐसे भी हैं जिन पर दोनों लिखे हुए हैं। टीम ने कहा कि इन टुकड़ों पर विभिन्न खानों और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की सूची है।
Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube