Ish Ninda: विकिपीडिया ने नहीं हटाया ईशनिंदा कंटेंट तो पाकिस्तान ने किया ब्लॉक

Ish Ninda: विकिपीडिया के ईशनिंदा सामग्री को नहीं हटाने पर पाकिस्तान ने इस वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। पीटीए के प्रवक्ता ने कहा कि अगर अवैध सामग्री को हटा दिया जाता है तो विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा।
Ish Ninda
Ish Ninda

Ish Ninda: Pakisthan में अब कोई भी विकिपीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। पाकिस्तान ने ईशनिंदा के मुद्दे को लेकर Wikipedia को ब्लॉक कर दिया गया है। पाकिस्तान के लिए ईशनिंदा संवेदनशील मुद्दा है। PTA के एक प्रवक्ता का कहना है कि अगर अवैध सामग्री को हटा दिया जाता है तो विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा।

पूर्व में Wikipedia मिली थी चेतावनी

Ish Ninda: पाकिस्तान ने पहले भी विकिपीडिया को चेतावनी दी थी। जिसमें पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी ने कहा था कि अगर वह अपनी वेबसाइट से ईशनिंदा करने वाले कंटेंट को नहीं हटाता है तो उसे बैन कर दिया जाएगा।

Wikipedia के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात तक विकिपीडिया के ब्लॉक करने को लेकर पीटीए प्रवक्ता से संपर्क किया। जिसमें पीटीए अधिकारी ने पुष्टि की कि "हाँ" इसे अवरुद्ध कर दिया गया है।

विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को करता है होस्ट

Ish Ninda: PTA (पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी) ने देश के उच्च न्यायालय के निर्देश पर वेबसाइट को 48 घंटों के लिए ब्लॉक और धीमा कर दिया है। जिसका मुख्य कारण ईशनिंदा सामग्री का वेबसाइट पर उपलब्ध होना है।

Wikipedia दुनिया भर के स्वयंसेवकों द्वारा बनाया गया एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश है। विकिपीडिया को विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा होस्ट किया जाता है। पीटीए के एक प्रवक्ता ने कहा कि अनुचित सामग्री को नोटिस जारी कर हटाने के लिए विकिपीडिया से संपर्क किया गया था, लेकिन विकिपीडिया की ओर से ईशनिंदा सामग्री नहीं हटाने पर पीटीए ने 48 घंटे की समय सीमा के बाद विकिपीडिया को किया ब्लॉक कर दिया।

Ish Ninda
Kangal Pakistan: जिसका डर था वही...; पाक को IMF ने भी दिया झटका! जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मुद्दा

Ish Ninda: PTA के प्रवक्ता का कहना है कि अगर अवैध सामग्री को हटा दिया जाता है तो विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा। सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक और यूट्यूब को अतीत में ईशनिंदा सामग्री को लेकर ब्लॉक किया गया है। मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मुद्दा है।

ईशनिंदा कानून क्या है?

Ish Ninda: ईशनिंदा को लेकर कानून विभिन्न देशों में है और पाकिस्तान उन्हीं देशों में से एक है। दुनिया के 26 फीसदी देशों में धर्म के अपमान से जुड़े क़ानून है, जिनके तहत अलग-अलग सज़ा के प्रावधान है। इनमें से 70 प्रतिशत देश मुस्लिम बहुल देश है। यहां तक की सऊदी अरब, ईरान और पाकिस्तान में इस अपराध में मौत तक की सज़ा का प्रावधान है।

Q

पाकिस्तान ने विकिपीडिया को ब्लॉक क्यूं किया?

A

पाकिस्तान ने ईशनिंदा के मुद्दे को लेकर Wikipedia को ब्लॉक कर दिया गया है। पाकिस्तान के लिए ईशनिंदा संवेदनशील मुद्दा है।

Q

ईशनिंदा कानून क्या है?

A

ईशनिंदा को लेकर कानून विभिन्न देशों में है और पाकिस्तान उन्हीं देशों में से एक है। दुनिया के 26 फीसदी देशों में धर्म के अपमान से जुड़े क़ानून है, जिनके तहत अलग-अलग सज़ा के प्रावधान है।

Ish Ninda
Kangal Pakistan: अब तेल कंपनियों ने PM शहबाज को चेताया, 'हम पतन के कगार पर...'

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com