मिसाइल प्रोडक्शन लीड कर रहे ताइवान अधिकारी ओ यांग ली हिंग मृत पाए गए; कहीं यह हत्या तो नहीं?

ताइवान के चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मिसाइलों की विकास परियोजनाओं की देखरेख कर रहे ओ यांग ली हिंग का शव एक होटल में मिला है। चीन से चल रही तनातनी के बीच ओ यांग ली हिंग का यूं मृत मिलना किसी साजिश की ओर इशारा करता है।
मिसाइल प्रोडक्शन लीड कर रहे ताइवान अधिकारी ओ यांग ली हिंग मृत पाए गए; कहीं यह हत्या तो नहीं?

ताइवान के रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास इकाई के उप प्रमुख ओ यांग ली हिंग का शव शनिवार सुबह एक होटल में संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। केंद्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने अभी तक ली-हिंग की मौत के कारण का पता नहीं लगाया पाया है। कहा जा रहा है कि वह इस साल की शुरुआत में पदभार ग्रहण करने के बाद दक्षिणी काउंटी पिंगटुंग की व्यावसायिक यात्रा पर गए थे।

ताइवान के मिसाइल साइंटिस्ट ओ यांग ली हिंग का यूं संदिग्ध अवस्था में शव मिलना किस बड़ी आशंका की ओर इशारा करता है। यह संदेह इसलिए भी गहराता है क्योंकि इस समय चीन-ताइवान के बीच तलवारें खिंची हुई है। ताइवान पर चीनी आक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। चीनी लाडाकू विमान ताइवान की सीमा में घुसकर सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में ताइवान के बड़े सैन्य अधिकारी का शव मिलना संदेह पैदा करता है और हत्या किए जाने की संभावनाएं प्रबल होती है।

ली-हिंग कई मिसाइल विकास परियोजनाओं की कर रहे थे देखभाल

ली-हिंग को हाल ही में सैन्य स्वामित्व वाले नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कई मिसाइल विकास परियोजनाओं की देखरेख के लिए भर्ती किया गया था। ताइवान इस साल अपनी वार्षिक मिसाइल निर्माण क्षमता को 500 तक दोगुना करने का प्रयास कर रहा है, क्योंकि वह इस द्वीप में चीन से बढ़ते सैन्य खतरे के रूप में अपनी युद्ध शक्ति को बढ़ाना चाहता है।

चीन से तनतनी के चलते हत्या की आशंका

गौरतलब है कि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानता है, जबकि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानकर आधिपत्य जताता रहा है। हालांकि अमेरिका समेत कुछ देश ताइवान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मंजूरी दे चुके। इसी बात को लेकर चीन अमेरिका के बीच ठनी हुई है। हाल ही में अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से चिढ़े चीन ने ताइवान के चारों तरफ लाइव फायर ड्रिल शुरू कर दी और अपने जंगी जहाज तैनात कर दिए। ऐसे में ताइवान के बड़े सैन्य अधिकारी ओ यांग ली हिंग का होटल में शव मिलना किसी साजिश का हिस्सा लगता है। हो सकता है उनकी हत्या करवाई गई हाे।

मिसाइल प्रोडक्शन लीड कर रहे ताइवान अधिकारी ओ यांग ली हिंग मृत पाए गए; कहीं यह हत्या तो नहीं?
उपराष्ट्रपति की दो टूक, कहा- संसद सदस्य को सत्र के दौरान आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने से कोई छूट नहीं

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com