Russia Ukraine war: कभी कॉमेडियन के तौर पर हंसाते थे Volodymyr Zelenskyy आज यूक्रेन का अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के यहूदी धर्म के धर्म राष्ट्रपति जेलेंस्की एक समय में अपने टीवी शो के जरिए लोगों को खूब ठहाके लगवाते थे। आज उनकी हालत ये है कि रूस के कहर से अपने देश यूक्रेन के अस्तित्व को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। गुरुवार को युद्ध की शुरुआत में ही उन्होंने भावुक वीडियो जारी किया था। वहीं शुक्रवार को वर्तमान हालात को देखते हुए उन्होंने कहा कि रूस से जंग लड़ने में दुनिया ने हमें अकेला छोड़ दिया। बेहद हंसमुख स्वभाव में जलेंस्की आज न चाहते हुए भी रोने को मजबूर हैं। यूक्रेन से जो भी तस्वीर जेलेंस्की की सामने आ रही है वो जाहिर है चिंता से भरी है... लेकिन कभी वे लोगों को हंसाया करते थे। (समस्त फोटो-AP)
Russia Ukraine war: कभी कॉमेडियन के तौर पर हंसाते थे Volodymyr Zelenskyy आज यूक्रेन का अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे

यूक्रेन पर रूसी अटैक (Russia-Ukraine War) का आज दूसरा दिन है। यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर है। रूस किसी भी समय राजधानी कीव पर काबिज हो सकता है। और यूक्रेन की सत्ता अपने हाथों में ले सकता है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy)दुनिया की ओर बेबस होकर देख रहे हैं। यहूदी धर्म के जेलेंस्की एक समय टीवी शो के जरिए व्यूअर्स को खूब हंसाया करते थे। लेकिन अब रूसी अटैक के बाद उनके माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही है। वे अपने देश के अस्तित्व की रक्षा के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

25 जनवरी 1978 में तत्कालीन सोवियत संघ के शहर क्रिवी रिह में जन्में वोलोडिमिर जेलेंस्की बेहद हंसमुख मिजाज के रहे हैं। वर्तमान में क्रिवी रिह शहर यूक्रेन का हिस्सा है। जेलेंस्की के माता-पिता यहूदी धर्म से ताल्लुक रखते थे। बचपन में ही जेलेंस्की का परिवार मंगोलिया के एर्डेनेट पलायन कर गया था। इस वजह से वोलोडिमिर जेलेंस्की की शुरुआती शिक्षा मंगोलिया में हुई। इसके बाद भी उन्होंने यूक्रेनी और रूसी भाषा को अपने से दूर नहीं होने दिया।
1995 में कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री से ग्रेजुएशन किया
जब जेलेंस्की बड़े हुए तो यूक्रेन लौट आए और 1995 में कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया। इसके बावजूद जेलेंस्की ने अपना करियर कॉमेडी के क्षेत्र में बनाया। पढ़ाई के दौरान ही जेलेंस्की थिएटर को लेकर काफी आकर्षित हुए। वे 1997 में पर्फामेंस ग्रुप, क्वार्टल 95, KVN के फाइलन में नजर आए।
Russia Ukraine war: कभी कॉमेडियन के तौर पर हंसाते थे Volodymyr Zelenskyy आज यूक्रेन का अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे
Russia-Ukraine war LIVE updates:रूसी सेना का Snake आईलैंड पर कब्जा, यूक्रेन ने कब्जाया मेलिटोपोल शहर छुड़ाया
भष्टाचार के खिलाफ बोल लोगों को हंसाते थे
जेलेंस्की साल 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में कैंडिडेट के तौर पर मैदान में उतरे। इस दौरान उनके पास किसी भी तरह का राजनीतिक अनुभव नहीं था। वो एक कॉमेडियन के तौर पर जोन जाते थे, जो टीवी शो के जरिए अभिनय कर लोगों को हंसाया करता था। उन्हें टीवी पर एक ऐसे स्कूल टीचर का किरदार निभाकर प्रसिद्धि मिली थी जो भष्टाचार के खिलाफ बोला करता था। उसी दौरान एक छात्र ने उनका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जिसके बाद एक स्कूल का शिक्षक के बाद वे ऐसे प्रसिद्ध हुए कि देश का राष्ट्रपति पद पर काबिज हुए।
2019 के चुनाव में उन्होंने 70 फीसदी से अधिक वोट के साथ जीत हासिल की थी
शाम के समय आने वाला जेलेंस्की का ये शो काफी हिट हुआ था। यूक्रेनियन लोगों ने राष्ट्रपति को कॉमेडी शो के दौरान अपनी पत्नी के साथ मजाकर करते हुए देखा था। खास बात ये है कि शो में राष्ट्रपति बनने के बाद भी काम करते थे। बता दें कि 2019 के चुनाव में उन्होंने 70 फीसदी से अधिक वोट के साथ जीत हासिल की थी। हालांकि उनके आलोचकों ने उनकी तुलना इटली के सिल्वियो बर्लुस्कोनी और तत्कालीन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे सेलिब्रिटी राजनेताओं से की।
Russia Ukraine war: कभी कॉमेडियन के तौर पर हंसाते थे Volodymyr Zelenskyy आज यूक्रेन का अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे
Ukraine को आज क्यों याद आ रही पहली PM Yulia Tymoshenko, जानिए दुनिया की उस ताकतवर महिला की कहानी जिसने रूस को हर मोर्चे पर दिया जवाब

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com