Ukraine - Russia War LIVE: यूरोपीय संसद ने यूक्रेन को यूरोपीय संघ ज्वाइन करने की मंजूरी दी

Ukraine - Russia War LIVE: यूरोपीय संसद ने यूक्रेन को यूरोपीय संघ ज्वाइन करने की मंजूरी दी

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज छठा दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है। यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूसी बमबारी मंगलवार को भी जारी रही। सोमवार को ही यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से आयोजित विशेष सत्र में गंभीरता से चर्चा की गई। इधर यूरोपीय संसद ने यूक्रेन को यूरोपीय संघ ज्वाइन करने की मंजूरी दे दी है।
यूरोपीय संघ ने सदस्यता के लिए यूक्रेन के आवेदन को स्वीकार कर लिया
यूरोपीय संसद ने यूक्रेन को यूरोपीय संघ ज्वाइन करने की मंजूरी दी। यूरोपीय संघ ने सदस्यता के लिए यूक्रेन के आवेदन को स्वीकार कर लिया है और विशेष प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूरोपीय संसद में संबोधन के बाद स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूरोपीय संसद में उनके संबोधन के बाद स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। संबोधन में उन्होंने कहा, "हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हैं। कोई भी हमें तोड़ नहीं सकता है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं।"

Ukraine- Russia Live

Ukraine- Russia Live

Anadolu Agency

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि, रूस के राष्ट्रपति पुतिन 'निर्दोष नागरिकों के खिलाफ बर्बर और अंधाधुंध रणनीति का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।' साथ ही जॉनसन ने यह भी कहा कि, 'पुतिन की युद्ध मशीनरी यूक्रेन को दबाने में सफल नहीं होगी। यह साफ है पुतिन यूक्रेन में विफल होंगे। रूस को यूक्रेन पर आक्रमण को रोक देना चाहिए।'

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की जद्दोजहद जारी हैं। रूसी हमले में एक छात्र की मौत के बाद संकट गहरा गया है। बता दें कि, मंगलवार को Air India की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से निकल चुकी है। जबकि एक फ्लाइट थोड़ी देर बाद यहां से निकलेगी। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोगों को भीड़ लगी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी कीव पर बड़े हमले की आशंका से लोगों में अफरातफरी मच गई हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि, वे आज ही कीव छोड़ दें।

भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत पर कांग्रेस पूर्वाध्यक्ष राहुल गाँधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां बार-बार एयर रेड साइरन बज रहे हैं। जिसका मतलब है कि, यहां कभी भी हमला हो सकता है। बता दें कि, यूक्रेन में हालात काफी गंभीर हो चुके है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रूस - यूक्रेन हमले में जान गंवाने वाले छात्र नवीन शेखरप्पा के परिजनों से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री बोम्मई ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, 'हम नवीन की बॉडी लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।' बता दें कि, नवीन CM बोम्मई के ही होम डिस्ट्रिक्ट हावेरी के रहने वाले थे।

भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा

भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा

यूक्रेन खारकीव शहर में रूसी बमबारी के दौरान 21 साल के एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई। विदेश मंत्रायल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट किया, "अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।" मंत्रालय ने कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है। इसने कहा, "हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की मंगलवार को यूरोपियन संसद को संबोधित करेंगे। बता दें कि, इससे पहले जेलेंस्की ने सोमवार को यूरोपियन संघ में यूक्रेन के शामिल होने को लेकर एक आवेदन पर हस्ताक्षर भी किए थे।

Foreign Minister of Ukraine

रूस और यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि, 'भविष्य की वैश्विक सुरक्षा यूक्रेन की स्थिति से निर्धारित होगी' उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर रूसी हमले के बदले उनको कोई सजा नहीं मिली तो कोई भी देश सुरक्षित महसूस नहीं करेगा।'

Image Credit : ANI

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंची है। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह छात्र-छात्राओं से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि, भारत सरकार प्रतिबद्ध है कि हम हर भारतीय को वहां से निकालेंगे। 4 मंत्रियों को यह काम सौंपा गया है। छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जिस पर विद्यार्थी सहायता ले सकते है।

यूक्रेन में जहां एक तरफ युद्ध चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में टैंक ने एक कार चालक को कार समेत कुचल दिया। दरअसल, वह टैंकों को रोकने का प्रयास कर रहा था। जानकारी के अनुसार, इस मामले में 47 साल के निकोलस की मौत हो गई।

जानकारों के अनुसार, आज रात यूक्रेन पर बड़ा हमला हो सकता है। कीव को रूसी सैनिकों ने चारों तरफ से घेर रखा है। इसके चलते भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है। कीव ने स्पष्ट कहा है कि, लोग निकल जाएं वरना आगे की स्थिति के लिए रूस या यूक्रेन जिम्मेदार नहीं होगा।

रूस और यूक्रेन जंग के बीच यूट्यूब ने भी रूस के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। बता दें कि, रशिया टुडे [RT] और स्पूतनिक [Sputnik] के यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए गए हैं। इससे पहले यूट्यूब ने अडवर्टीजमेंट के लिए मिलने वाले पैसे को रूसी चैनलों को देना बंद कर दिया था।

खारकीव के Central square में रूसी सेना ने बमबारी कर मौजूद क्षेत्रीय राज्य प्रशासन भवन को उड़ा दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब तक इस हमले में छह लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें 1 बच्चा भी शामिल है।

Image Credit : PTI / AP

यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि, उसने इस जंग में अब तक रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन सेना ने एक मार्च को सुबह छह बजे तक के आंकड़े बताते हुए कहा है कि, उन्होंने अब तक रूस के 29 एयरक्राफ्ट, 29 हेलिकॉप्टर, 198 टैंक, 846 सैन्य वाहन, 305 वाहन, 7 तोप सिस्टम, 7 एयर डिफेंस का सामान और 2 नावों को तबाह कर दिया है। उनका कहना है कि युद्ध में मारे गए और घायल सैनिकों की संख्या करीब 5710 है और साथ ही 200 सैनिक पकड़े गए है।

यूक्रेन पर रूसी हमले की वजह से यूक्रेन से पलायन तेज़ हो गया है। पोलैंड सरकार का दावा है कि, पिछले 24 घंटे में ही लगभग एक लाख लोग पोलैंड-यूक्रेनी बॉर्डर से निकल गए हैं।

रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज़ कर दिए है। रूसी सेना ने खारकीव में मौजूद सरकारी विभाग के हेडक्वॉर्टर को भी मिसाइल से तबाह कर दिया है। हमले की विभित्सा सीसीटीवी में कैद हो गई।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि, रूसी सेना ने कीव, खीरकीव और चेर्निहाइव में अर्टलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में रूसी सेना रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। रूसी हवाई हमलों के बीच बम शेल्टर में छिपे बच्चे कीव एंथम गा रहे हैं, जिसका वीडियो सामने आ रहा है।

Image Credit : ASB

यूक्रेन और रूस में जारी संकट के बीच रूसी बैलिस्टिक मिसाइल ने कीव में यूक्रेनी सैन्य मुख्यालय को नष्ट कर दिया है।

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को अब ज्यादा तेज़ी से निकाला जाएगा। दरअसल, पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना से इस ऑपरेशन में शामिल होने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को देश वापस लाने को कहा है। इस मिशन में वायुसेना में शामिल होने के बाद भारतीयों की स्वदेश वापसी की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारत लाया जाएगा।

EU के बाद अब ऑस्ट्रेलिया भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को मिसाइल भेजेगा। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर का सपोर्ट पैकेज देगा।

यूक्रेन और रूस की जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। दरअसल, यूक्रेन की एयर फोर्स ने बताया है कि EU की तरफ से देश को 70 फाइटर जेट दिए जाएंगे। इसमें बुलगारिया 16 MiG-29 और 14 Su-25 शामिल है। वहीं, पोलैंड 28 MiG-29 और स्लोवाकिया 12 MiG-29 देगा।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस पिछले पांच दिनों से यूक्रेन पर रुक-रुक कर लेकिन तीखे हमले कर रहा है। इस हमले ने यूक्रेन को लगभग तबाह कर दिया है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर रही है। सोमवार को जहां एक तरफ दोनों देशों के बीच बातचीत के दरवाजे खुल गए। वहीं दूसरी ओर, 5 घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि संघर्षविराम को लेकर बातचीत जारी रहेगी, इसके अलावा कोई और समझौता नहीं हुआ। वार्ता के तुरंत बाद कीव के आसमान पर एक बार फिर रूसी मिसाइलों बरसने लगी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com