Russia-Ukraine War: EU का बड़ा फैसला, रूस की विमान सप्लाई पर लगाया बैन‚ विदेशों में पुतिन और रूसी विदेश मंत्री की सम्पत्ति सीज

पिछले 3 दिन में यूक्रेन इस तरह के कई धमाके झेल रहा है। वहीं रूस के यूक्रेन के प्रति कदम की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में रूस पर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। यूरोपीय संघ ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री की संपत्ति फ्रीज कर दी हैं। वहीं इन पर पाबंदिया भी लगा दी हैं।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन‚ यूरोपियन कमिशन प्रेसिडेंट

उर्सुला वॉन डेर लेयेन‚ यूरोपियन कमिशन प्रेसिडेंट

file Photo | (JOHN THYS/AFP via Getty Images)

Russia-Ukraine War: शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर सिलसिलेवार हमला जारी है, इसी कड़ी में मिसाइल हमले से धमाके भी किए जा रहे हैं। दरअसल ये धमाका कीव एयरपोर्ट के पास हुआ बताया गया है। पिछले 3 दिन में यूक्रेन इस तरह के कई धमाके झेल रहा है। वहीं रूस के यूक्रेन के प्रति कदम की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में रूस पर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। यूरोपीय संघ ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री की संपत्ति फ्रीज कर दी हैं। वहीं इन पर पाबंदिया भी लगा दी हैं।

EU ने रूस को हेलीकॉप्टर की सप्लाई को पूरी तरह बंद कर दिया है। लिहाजा रूस को अब हर तरह के विमानों की सप्लाई रोकने पर निर्णय तय माना जा रहा है। रूस के खिलाफ यूरोपीय यूनियन के इस निर्णय को काफी सख्त बताया जा रहा है।
रूसी संघ गवाएगा अपने आधे विमान
यूरोपीय यूनियन की ओर से कहा गया है कि रूस को लीज पर विमान देने के साथ ही उसके बीमा और रखरखाव पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। इतना ही नहीं EU ने ये भी कहा कि यह प्रतिबंध पुराने सभी तरह के प्रतिबंधों पर भी लागू किया जाएगा। लिहाजा अब रूसी संघ अपने आधे विमान के बेड़े का गंवा सकता है।

बड़े पैकेज पर भी लगेगी रोक

इससे पहले यूरोपीय संघ (EU) की ओर बयान दिया गया था कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। इसके वजह से हमने रूस पर कड़ी पाबंदियों का लगाने का फैसला ले लिया है। इसके तहत रूस के राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव के खिलाफ एक्शन लेते हुए संपत्ति फ्रीज करने के लिए मंजूरी दे दी है। लिहाजा एक बड़े पैकेज पर रोक लगाई गई है।

<div class="paragraphs"><p>उर्सुला वॉन डेर लेयेन‚ यूरोपियन कमिशन प्रेसिडेंट</p></div>
Russia-Ukraine War LIVE: यूक्रेन को पोलैंड का साथ, बोला: रूस की आक्रामकता और तानाशाही दुनिया के लिए खतरनाक
ब्रिटेन ने भी किया बैन
यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी इस हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह कहा है। उन्होंने इस हमले को इंसानियत के खिलाफ बताया। साथ ही बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया है कि ब्रिटेन अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल रूसी एयरलाइन Aeroflot को किसी भी कीमत पर नहीं करने देगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com