जवान ने सीनियर अफसर को गोली मारी फिर खुद भी की आत्महत्या

रांची में एक जवान ने अपने सीनियर अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी I इसके बाद खुद को भी गोली मार ली I
जवान ने सीनियर अफसर को गोली मारी फिर खुद भी की आत्महत्या

डेस्क न्यूज़ – सोमवार को छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान विक्रम राजवाड़े ने अपने कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे पर गोली चला दीI इसके बाद उसने अपने आपको भी गोली मार लीI दोनों की ही मौके पर मौत हो गईI घटना की सूचना पाकर मौके पर सीनियर अधिकारी पहुंचेI

गोलीबारी में दो जवान भी घायल हो गए हैंI इनके नाम बेनूधार धूप और नंद किशोर कुशवाहा हैI झारखंड में इस वक्त विधानसभा का चुनाव चल रहा हैI इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में जवान झारखंड आए हैंI इन जवानों को खेलगांव स्टेडियम में ठहराया गया हैI इसी दौरान इन जवोनों के बीच में विवाद हो गयाI तब उसने गोली मार दीI हालांकि विवाद की वजह क्या इस बात का पता नहीं चल पया हैI

फायरिंग की खबर पाते ही स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचीI पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया हैI पुलिस घटना पर मौजूद दूसरे जवानों से पूछताछ कर रही हैI पुलिस ने कहा है कि इस बारे में विवाद का पता लगने पर मीडिया को जानकारी दी जाएगीI

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com