झारखंड:अस्पताल में महिला डॉक्टर को अकेला देख,सीनियर ने की रपे की कोशिश

झारखंड के रिम्स अस्पताल में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां जूनियर डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने रेप करने की कोशिश की।
झारखंड:अस्पताल में महिला डॉक्टर को अकेला देख,सीनियर ने की रपे की कोशिश

न्यूज़- झारखंड के रिम्स अस्पताल में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां जूनियर डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने रेप करने की कोशिश की। पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं बिरायतू थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपित डॉक्टर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आरोपित की खोजबीन में जुटी हुई है।

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में जूनियर के साथ उसके सीनियर डॉक्टर ने रेप करने की कोशिश की। एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर बीते 27-28 मई की रात को कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थी। वहीं क्रिटिकल केयर के एक सीनियर डॉक्टर की भी तैनाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि सीनियर ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। घटना की जानकारी पीड़िता ने सबसे पहले रिम्स के डॉयरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह को दी।

वहीं इस पूरे मामले पर डायरेक्टर डीके सिंह ने कहा कि पीड़िता कोविड वार्ड में काम कर रही थी और उसने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डायरेक्टर ने पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कराने में योगदान दिया।

इस मामले में सिटी एसपी सौरभ कुमार ने कहा है कि तत्काल एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना से नाराज जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर थाने पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उनका मेडिकल लाइसेंस रेड्ड करने की मांग की। उन्होंने थाने में जमकर प्रदर्शन किया। फिलहाल आरोपी डॉक्टर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com