Kabir Singh box office : जबरदस्त भीड़, उम्मीद से ज्यादा कमाएगी फिल्म

अब 13 से 14 करोड़ तक कुछ भी यह हासिल कर सकती है।
Kabir Singh box office : जबरदस्त भीड़, उम्मीद से ज्यादा कमाएगी फिल्म

Kabir Singh को कमाल की ओपनिंग मिली है। बड़े शहरों में तो इसके सुबह के शो शोज में टिकट मिलना मुश्किल हो गए। दोपहर के शो भी आधे पैक और तेजी से बुकिंग हो रही है। बहुत अरसे बाद शाहिद कपूर की किसी फिल्म को ऐसी शुरुआत मिली है। शाहिद कपूर ही इस फिल्म के केंद्र में है और युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं।

सुबह नौ बजे का शो अगर पैक हो रहा है तो माना जा सकता है कि फिल्म के लिए बढ़िया माहौल है। उम्मीद की जा सकती है कि 'शानदार' की ओपनिंग(13.10 करोड़ रुपए) को यह पीछे कर सकती है। वैसे जानकार मान रहे हैं कि इसे आठ करोड़ रुपए पहले दिन मिलेंगे, लेकिन सुबह पहुंची भारी भीड़ ने माहौल बदल दिया है। अब 13 से 14 करोड़ तक कुछ भी यह हासिल कर सकती है।

भारत में इसे 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह बड़ा स्क्रीन काउंट है। इससे यह 20 करोड़ तक कमाने की क्षमता रखती है। विदेश में इसे 493 स्क्रीन मिली हैं। बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कॉलेज स्‍टूडेंट हैं और किआरा आडवाणी उनकी गर्लफ्रेंड हैं। 'कबीर सिंह' फिल्‍म की कहानी में हीरो, जूनियर लड़की से प्यार करता है लेकिन एक दिन उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे से शादी कर लेती है। इसके बाद नायक शराबी हो जाता है और गुस्सा हावी हो जाता है। हिंदी रीमेक में कहानी को मामूली बदला गया है।

समीक्षाओं में भी इसकी तारीफ हो रही है और लोग भी इसे सजेस्ट कर रहे हैं। ऐसे में इसका लंबा चलना भी संभव है। 'भारत' संकट में है, अब सलमान की फिल्म का सफर जल्द ही थमेगा, क्योंकि शाहिद की फिल्म के आगे उसे देखने वाले कम ही होंगे। माना जा रहा है कि शाहिद कपूर Kabir Singh के जरिये अपनी पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म पा सकते हैं। इस फिल्म में सारे वो गुण देखे जा रहा हैं जो एक हिट फिल्म में होना चाहिए। विश्वकप में भारत के बड़े मैच हो चुके हैं, ऐसे में लोग इसे मैच वाले दिन भी देखने आ सकते हैं। इस फिल्म के खिलाफ केवल इसकी लंबाई है जो 2.55 घंटे है। 

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com