कमलनाथ ने 5 नेताओं को खिलाया खाना

कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह से मतभेद खत्म करने पांच नेताओं को भोजन कराया
कमलनाथ ने 5 नेताओं को खिलाया खाना

न्यूज – पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मतभेद खत्म करने कल रात दिग्विजय सिंह सहित 5 नेताओं को अपने घर भोजन पर बुलाया।

कल एक टीवी चैनल पर कमल नाथ के एक विवादास्पद बयान के बाद उनके दिग्विजय सिंह के साथ मतभेद उजागर हो गए थे। शुक्रवार को कमलनाथ ने कुछ चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा में सरकार गिरने के लिए कथित रूप से दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहरा दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमलनाथ ने कहा था कि दिग्विजय सिंह के भरोसे के कारण उनकी सरकार गिर गई। बताया जाता है कि इसके कुछ देर बाद दिग्विजय सिंह ने फोन करके कमलनाथ से अपनी आपत्ति व्यक्त की थी। देर शाम कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ की ओर से उनके बयान का खंडन भी जारी कर दिया था।

इस घटनाक्रम के बाद पूरे प्रदेश में यह संदेश जा रहा था कि उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस के दिग्गिज नेताओं में फूट पड़ गई है। इन हालातों को सुधारने के लिए शुक्रवार रात मेें ही कमलनाथ की ओर से पहल हुई। उन्होंने स्वयं फोन करके दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, नर्मदा प्रसाद प्रजापति को अपने घर पर भोजन के लिए बुलाया।

खास बात यह है कि पांचों नेता कमल नाथ के बंगले पहुंचे और खाने की टेबल पर सारे मतभेद भुलाकर सभी नेताओं ने एकजुट होकर उपचुनाव में जुटने का संकल्प लिया है। बताया जाता है कि अजय सिंह से कमल नाथ ने लंबे समय बाद इस तरह बात की थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com