Kanpur Encounter: बड़ा खुलासा, पुलिस वाले ने फोन कर दी थी यह जानकारी

शुक्रवार को चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागने वाले विकास दुबे की कॉल डिटेल्स (Vikas Dubey Call Details) खंगाली गई हैं, जिसमें घटना से पहले दरोगा की कॉल मिलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है
Kanpur Encounter: बड़ा खुलासा, पुलिस वाले ने फोन कर दी थी यह जानकारी

क्राइम डेस्क न्यूज.  हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) यूपी पुलिस का मोस्ट वांटेड चेहरा बन गया है। शुक्रवार को चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागने वाले विकास दुबे की कॉल डिटेल्स (Vikas Dubey Call Details) खंगाली गई हैं, जिसमें घटना से पहले दरोगा की कॉल मिलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। चौबेपुर थाने के ही एक दरोगा ने विकास दुबे को फोन कर पुलिस रेड की जानकारी दी थी।  इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस की टीम अन्य लोगों की जानकारी निकालने में भी जुट गई है। अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इन्हें कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ के लिए बिठाया गया है।

gagster vikas dubey
gagster vikas dubey

पुलिस द्वारा निकाली गई कॉल डिटेल में पुलिसकर्मी के नंबर

विकास दुबे की कॉल डिटेल में बेहद हैरान कर देने वाली बात सामने आई है कि वारदात से पहले उसकी दरोगा से बात हुई थी। विकास की कॉल डिटेल्स में कई पुलिसकर्मियों के नंबर मिले हैं। जानकारी में ये बात सामने आई है कि दरोगा ने ही विकास को पुलिस की रेड की जानकारी दी थी। पुलिस के शक के घरे में इस वक्त यह दरोगा, एक होमगार्ड और एक सिपाही है। तीनों से कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

35 पर एफआईआर

पुलिस ने मामले में फरार अभियुक्त विकास दुबे सहित 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं हत्या, लूट, सात सीएलए और सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर चौबेपुर थाने में दर्ज की गई है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com