जाने शेयर मार्केट स्तर निफ्टी 12,000 के पार सेंसेक्स 41,600

व्यापार युद्ध के सकारात्मक परिणामों की संभावना के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई।
जाने शेयर मार्केट स्तर निफ्टी 12,000 के पार सेंसेक्स 41,600

 न्यूज –   मंगलवार और बुधवार को गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई है। शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर खुला। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 180 अंक बढ़कर 40,660 पर खुला और निफ्टी 51 अंक चढ़कर 12,018 के स्तर को पार कर गया।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 40,470 के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। निफ्टी भी लगभग पांच महीने बाद फिर से 12,000 के स्तर को पार करने में सफल रहा। इससे पहले मंगलवार को सात दिन के तेजी के बाद इन बेंचमार्क इंडेक्स में हल्की गिरावट देखी गई थी।

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के सकारात्मक परिणामों की संभावना के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। यही कारण है कि सेंसेक्स 221.55 अंक बढ़कर 40,469.78 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 43.80 अंक बढ़कर 11,961 अंक पर बंद हुआ।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com