JNU विवाद पर जानिए नेताओं के बयान..

रविवार को जेएनयू में छात्रों पर कुछ बदमाशों ने हमला किया था।
JNU विवाद पर जानिए नेताओं के बयान..

न्यूज – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर किए गए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने घटना की निंदा करने के बजाय उल्टे जेएनयू छात्रों पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि लेफ्ट छात्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को बदनाम कर रहे हैं, उन्होंने विश्वविद्यालय को गुंडागर्दी के केंद्र में बदल दिया है।

जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, "नकाबपोश लोगों को कैंपस में कैसे घुसने दिया गया? कुलपति ने क्या किया? पुलिस बाहर क्यों खड़ी थी? गृह मंत्री क्या कर रहे थे? यह सभी प्रश्न ऐसे हैं जिनके जवाब नहीं मिले हैं। यह एक स्पष्ट साजिश है, जांच की जरूरत है।"

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर किए गए हमले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक हो रही है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले को लेकर केरल के मुख्यमंत्री विनराई विजयन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में नाजी स्टाइल में छात्रों पर हमले हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संघ परिवार को अब इस खूनी खेल से खुद को अलग कर लेने चाहिए। विजयन ने कहा कि जो छात्रों की आवाज है वही इस देश की भी आवाज है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को अपने कार्यालय में बुलाया।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मथुरा रोड पर कालिंदी कुंज के बीच रोड नंबर 13A पर आज आवाजाही रहेगी बंद।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर किए गए हमले के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को जेएनयू कैंपस में मास्क पहने हमलावरों ने छात्रों पर हमले किए थे, जिसमें दर्जनों छात्र घायल हो गए थे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com