जानें राज कुंद्रा कि कहानीः पिता लंदन में बस कंडक्टर का काम करते थे, बड़े होकर राज कुंद्रा ने पहले पश्मीना शॉल बेची

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों चर्चा में हैं। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया. कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है
जानें राज कुंद्रा कि कहानीः पिता लंदन में बस कंडक्टर का काम करते थे, बड़े होकर राज कुंद्रा ने पहले पश्मीना शॉल बेची

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों चर्चा में हैं। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया. कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों चर्चा में हैं

वैसे यह पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा विवादों में घिरे हैं। इससे

पहले वह आईपीएल सट्टेबाजी में दोषी पाए जा चुके हैं, जिससे उनकी

काफी बदनामी हुई है। राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा ने

कुछ साल पहले स्वीकार किया था कि उन्होंने आईपीएल मैचों के

दौरान सट्टा लगाया था।राज बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं,

हालांकि भारत में लोग उन्हें बिजनेसमैन से ज्यादा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति के तौर पर जानते हैं।

राज कुंद्रा ने खुद कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था,

'आज मैं जिस विलासिता की जिंदगी जी रहा हूं, बचपन में मेरी जिंदगी इससे बिल्कुल उलट थी।

आज मेरे पास लग्जरी कारों का एक से बढ़कर एक काफिला है, जो पहले सपने जैसा था।

18 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस

एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे राज का पालन-पोषण उनके माता-पिता ने मुश्किलों में किया। राज का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता बाल कृष्ण कुंद्रा पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे और लंदन में बस गए थे। वहां वह बस कंडक्टर बन गये। राज की मां उषा रानी कुंद्रा एक दुकान सहायक के रूप में काम करती थीं। बाद में राज के पिता ने एक रेस्टोरेंट खोला। जब राज 18 साल के हुए तो उनके पिता ने कहा, 'या तो हमारा रेस्टोरेंट चलाओ या अपना खुद का बिजनेस शुरू करो।' राज ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी यात्रा शुरू की।

शॉल बेचकर शुरू किया कारोबार

राज कुंद्रा पहले जेब में कुछ पैसे लेकर दुबई गये। हीरा कारोबारियों से मिले, लेकिन बात नहीं बनी। राज वहां से नेपाल चले गये। कुछ पश्मीना शॉल खरीदे और उन्हें यूके में कुछ ब्रांडेड स्टोर्स के माध्यम से बेचना शुरू किया। जैसे-जैसे यह धंधा बढ़ता गया तो जल्दी ही इसमें प्रतिस्पर्द्धा भी बढ़ गई। इसके बाद राज फिर से हीरा कारोबार करने दुबई चले गये।

तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 10 कंपनियों के मालिक हैं या उनकी हिस्सेदारी है। राज कुंद्रा को 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका द्वारा सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिशों की सूची में 198वां स्थान दिया गया था। राज ने 2020 में मुंबई में एक रेस्तरां भी खोला है। इससे पहले उनका एक और रेस्तरां है जो मुंबई में काफी प्रसिद्ध है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उनके पास 2800 करोड़ की संपत्ति है.

शिल्पा हैं दूसरी पत्नी

राज कुंद्रा ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी कविता कुंद्रा से हुई थी। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद राज ने 22 नवंबर 2009 को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं- बेटा वियान और बेटी समीषा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com