देश के 17 राज्यों में 50 हजार से कम केस; सक्रिय मामलों में आ रही है गिरावट

17 राज्यों में 50 हजार से कम पॉजिटिव केस हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
देश के 17 राज्यों में 50 हजार से कम केस; सक्रिय मामलों में आ रही है गिरावट

डेस्क न्यूज़: देश में लगातार संक्रमित मामलों के उछाल के बीच दूसरी लहर काफी दिनों बाद एक अच्छी खबर लेकर आयी है। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (शनिवार) जानकारी दी कि 11 राज्यों में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। आठ राज्यों में संक्रमण के पचास हजार से एक लाख मामले हैं। मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों में 50 हजार से कम पॉजिटिव केस हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में जहां नोवल कोरोना वायरस के रोज़ नए मामले सामने आ रहे थे। यहाँ अब एक्टिव केस में अब गिरावट आई है।

तमिलनाडु में सक्रिय कोरोना मामलों में वृद्धि

तमिलनाडु के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता व्यक्त की है। पिछले एक हफ्ते में राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में सक्रिय मामलों में कमी आई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी। अब रिकवरी रेट 83.83 फीसदी है। उन्होंने कहा कि कुल सक्रिय मामलों में से 80 प्रतिशत 12 राज्यों से हैं।

देश में ब्लैक फंगस से रहना होगा सतर्क

लव अग्रवाल ने कहा, 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सकारात्मकता दर 15 प्रतिशत है। 5 से 15 प्रतिशत 10 राज्यों में है। पिछले एक हफ्ते में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। वहीं एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ब्लैक फंगस पर सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के पीछे स्टेरॉयड मुख्य कारण है। शुगर, कोरोना संक्रमित और स्टेरॉयड वाले लोगों में फंगस होने की संभावना अधिक होती है।

महाराष्ट्र में बच्चो को भी हो रहा कोरोना

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोविड की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। राज्य में सबसे ज्यादा मामले हैं। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। प्रदेश में मासूम बच्चों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 43 दिनों में दस साल से कम उम्र के 76 हजार 401 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 1 जनवरी 2021 से 12 मई तक दस साल से कम उम्र के 1,06,222 बच्चे संक्रमित हुए हैं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com