दुष्कर्मी ‘बाप’: 12 साल की बच्ची से बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, बदनामी के डर से मां चुप रही तो पिता ने भी कर दी हैवानियत, दोनों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 12 साल की बच्ची के साथ उसके बड़े पिता (ताऊ) और पिता ने ही दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से पहले तो लड़की की मां चुप रही, लेकिन जब पिता ने बेटी के साथ क्रूरता की, तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और मायके चली गई।
दुष्कर्मी ‘बाप’: 12 साल की बच्ची से बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, बदनामी के डर से मां चुप रही तो पिता ने भी कर दी हैवानियत, दोनों गिरफ्तार

डेस्क न्यूज़- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 12 साल की बच्ची के साथ उसके बड़े पिता (ताऊ) और पिता ने ही दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से पहले तो लड़की की मां चुप रही, लेकिन जब पिता ने बेटी के साथ क्रूरता की, तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और मायके चली गई। इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्मी 'बाप' ।

मां ने मायके जाकर बताई घटना

शहर के गंगापुर इलाके में रहने वाले अजय (काल्पनिक नाम) ने रविवार शाम अपनी 12 साल की बेटी को पंप हाउस जाने को कहा। इसके बाद वह खुद पीछे से पहुंचे। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंच गई। बच्ची की हालत देखकर माँ ने पूछा, और पिता की क्रूरता के बारे में सुनकर हैरान रह गई। उसने हिम्मत जुटाई और मायके गई और पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन अगले दिन थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी।

बदनामी के नाम से मां चुप रही

बच्चे के मुंह से पिता के बारे में ऐसी बातें सुन मां ने पुलिस और परिवार वालों के सामने बड़े पिता की हरकत भी बताई। करीब 8 महीने पहले नवंबर 2020 में लड़की घर में थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच बड़े पिता विजय (काल्पनिक नाम) पहुंचे और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शाम को परिजन लौटे तो किशोरी ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद मां ने गुस्से में विजय को थप्पड़ मार दिया, लेकिन बदनामी के डर से चुप हो गई।

अजय ने दो शादियां की, बच्ची दूसरी पत्नी की बेटी

पुलिस ने बताया कि अजय ने दो शादियां की है। पीड़िता दूसरी पत्नी से बेटी है। जब नवंबर में बड़े भाई ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, तब आरोपी पिता ने ही रिपोर्ट लिखवाने से मना कर दिया था। इसके बाद से उसकी नीयत भी अपनी बेटी को लेकर खराब रहनी लगी थी। रविवार शाम को उसने बेटी को पंप बंद करने के लिए कमरे में भेजा। पंप वाला कमरा घर से अलग है। फिर पीछे से वह खुद आ गया। यहां उसने बेटी से दुष्कर्म किया।

दूसरी पत्नी की बेटी हैं पीडिता

पुलिस ने बताया कि अजय ने दो शादियां की हैं। पीड़िता दूसरी पत्नी की बेटी है। नवंबर में जब बड़े भाई ने बेटी से रेप किया था तो आरोपी पिता ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया था। तभी से उसकी नीयत भी बेटी के लिए खराब होने लगी। रविवार शाम को उसने बेटी को पंप बंद करने के लिए कमरे में भेज दिया। पंप वाला कमरा घर से अलग होता है। फिर वह खुद पीछे से गया। यहां उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद विजय अलग रहने लगा और रिपोर्ट लिखने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से लड़की की मां चुप रही, लेकिन जब पिता ने ऐसी हरकत की तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। इसके बाद अपने मायके वालों के साथ पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद दोनों आरोपित विजय (38) और अजय (36) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com