दुर्घटना: किसान आंदोलन से लौट रही तीन बुज़ुर्ग महिलाओं को बहादुरगढ़ में डंपर ने रौंदा, तीनों की मौत

दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। किसान आंदोलन से घर वापस जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही 5 महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Image Credit: Dainik bhaskar
Image Credit: Dainik bhaskar

दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। किसान आंदोलन से घर वापस जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही 5 महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायलों में से एक की हालत गंभीर

Image Credit: Dainik bhaskar
Image Credit: Dainik bhaskar

गुरुवार की सुबह 6.30 बजे पांचों महिलाओं को वापस पंजाब जाने के लिए स्टेशन पहुंचना पड़ा. इसके लिए वह फुटपाथ पर ऑटो के इंतजार में बैठी थी। इसी दौरान झज्जर की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। छिन्दर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं मेहर सिंह और गुरमेल (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे बहादुरगढ़ से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पांचों महिलाएं पंजाब की रहने वाली थीं। ये टिकरी सीमा पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने आए थे। उन्होंने झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के पास अपना डेरा बनाया था।

शिफ्ट खत्म होने के बाद लौट रही थी महिलाएं

Image Credit: Dainik bhaskar
Image Credit: Dainik bhaskar

दरअसल, टिकरी सीमा पर किसान आंदोलन में महिलाओं समेत पंजाब के लोग बड़ी संख्या में आए हुए है, जिनमे महिलाएं भी शामिल है। एक दल कुछ दिन रुक कर निकल जाता है तो दूसरा दल यहां पहुंच जाता है। हादसे का शिकार हुई बुजुर्ग महिलाएं भी कुछ दिन आंदोलन में शामिल होकर पंजाब वापस लौट रही थीं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com