मां ने 2 लाख में किया15 साल की बेटी का सौदा, 12 साल से बच्चे से कराई जबरन शादी, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

राजधानी जयपुर में 15 साल की बच्ची का मां ने दो लाख रुपये में सौदा कर लिया। उसने 12 साल के लड़के से जबरन शादी करा दी। करीब डेढ़ साल तक पति भी नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया।
मां ने 2 लाख में किया15 साल की बेटी का सौदा, 12 साल से बच्चे से कराई जबरन शादी, डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

डेस्क न्यूज़- राजधानी जयपुर में 15 साल की बच्ची का मां ने दो लाख रुपये में सौदा कर लिया। उसने 12 साल के लड़के से जबरन शादी करा दी। करीब डेढ़ साल तक पति भी नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर पोक्सो एक्ट, रेप व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी मां और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जबरन करा दी थी शादी

पुलिस के मुताबिक जयपुर निवासी युवती अपनी मां के साथ रहती थी। उसके माता-पिता कई सालों से अलग रह रहे हैं। पीड़िता ने 8 सितंबर 2021 को ज्योति नगर थाने में शिकायत पत्र दिया था, जिसमें कहा गया था कि 2019 में उसकी उम्र 15 साल थी। वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी मां ने उसे दो लाख रुपए में एक शख्स से सौदा कर लिया। उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी जबरन शादी कर दी गई।

डेढ़ साल तक पति करता रहा दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की उम्र करीब 12 साल है। शादी के बाद उसके जबरन शारीरिक संबंध बनाए। करीब डेढ़ साल तक वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने पिता की मदद से पुलिस के पास पहुंची। थाना प्रभारी सरोज के मुताबिक, रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बच्ची जब नाबालिग थी तब उसकी शादी कर दी गई थी। कम उम्र में भी पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिसे रेप माना जाता है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com