डेस्क न्यूज़- जाहिर हैं केरल में मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के लिए अब चुनाव की तैयारी चल रही हैं। अब सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वही राहुल गांधी के चुनावी क्षेंत्र केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी राजस्थान सीएम गहलोत को दी गई हैं।
केरल में मारवाड़ी लोगों का वाटबैंक
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को केरल चुनाव प्रबंधन का काम सौंपते हुए सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी गहलोत को सौप दी हैं।
बता दे कि केरल में जब बाढ़ आई थी।
बहोत ज्यादा नुकसान हुआ था। उस समय कई राज्यों ने केन्द्र ने केरल में मदद भेजी थी। तब अशोक गहलोत ने भी बाढ़ में फंसे लोगो की सहायता के लिए राजस्थान से आपदा राहत के ट्रक भेजे थे। जाहिर हैं केरल में बड़ी संख्या में मारवाड़ी भी हैं।
मारवाड़ी लोगों का वाटबैंक भी बड़ा हैं। और इसी का फायदा भी गहलोत की रणनीति ने कांग्रेस को मिल सकता हैं।
बता दे कि चुनावी रणनीति को लेकर राहुल गांधी का विश्वास गहलोत पर बढ़ा है।
गुजरात राज्य सभा चुनावों में अहमद पटेल की जीत और राजस्थान में सियासी संकट से अपने सरकार
को बचा ले जाने की काबिलियत ने गहलोत का कद कांग्रेस में काफी मजबूत किया है।
असम,पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में कौंन?
इसी साल 2021 में केरल, तमिलनाडु, असम, पुड्डुचेरी व पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनके लिए भी कांग्रेस की तैयारी शुरू हो चुकी है। और इसके लिए असम में भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, शकील अहमद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में वीरप्पा मोइली, एम पल्लम राजू, नितिन राउत को जिम्मेदारी दी गई है। वही बंगाल के लिए बीके हरिप्रसाद, आलमगीर आलम, विजय इंद्र को जिम्मेदारी दी गई हैं।