महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन: यहां मौत के आंकड़े चिंताजनक, 24 घंटे में 816 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 1 जून की सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों के लिए निगेटिव RT-PCR अनिवार्य कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, किसी भी माध्यम से राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को अपनी नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी
महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन: यहां मौत के आंकड़े चिंताजनक, 24 घंटे में 816 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 1 जून की सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों के लिए निगेटिव RT-PCR अनिवार्य कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, किसी भी माध्यम से राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को अपनी नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 816 मरीजों की मौत हुई और 46,781 नए मरीज मिले। अब राज्य में कुल पॉजिटिव केस 52.2 लाख हो गए हैं। मृतकों का कुल आंकड़ा 78,007 तक पहुंच गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 1 जून की सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है,मृतकों का कुल आंकड़ा 78,007 तक पहुंच गया है।

मुंबई में भी मौतों की संख्या बढ़ी है। इसको लेकर बुधवार को हुई राज्य

मंत्रिमंडल की बैठक में चिंता जाहिर की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि

मुंबई में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मौत की दर (डेथ रेट) 0.6% थी, जो 21

अप्रैल से 27 अप्रैल तक बढ़कर 1.14% तक पहुंच गई। इसके बाद 28 अप्रैल

से 4 मई तक 2.27% तक पहुंची है। मंगलवार को मामूली कमी के बाद बुधवार को यहां 66 लोगों ने दम तोड़ा।

मुंबई में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,972 तक पहुंच गया है

मंगलवार को यहां 51 मरीजों की मौत हुई थी।

हालांकि, मरने वालों में से 50% मरीजों में पहले से कोरोना के अलावा भी कुछ बीमारियां थीं।

मुंबई में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,972 तक पहुंच गया है। जो राज्य में हुई कुल मौतों का 18% है। मुंबई में अभी भी 2,700 मरीज क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट हैं।

मुंबई में संक्रमितों की संख्या में भी पिछले दो दिनों की तुलना में मामूली वृद्धि देखने को मिली है। बुधवार को यहां 2,104 नए मरीज मिले थे। जबकि सोमवार को यहां 1,717 और मंगलवार को 1,782 मरीज मिले हैं। इसे लेकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6 लाख 81 हजार 233 तक पहुंच गया है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com