Lok Sabha Results 2019: मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन को लेकर राजस्थान में लग रहा सट्‌टा

कमलनाथ के मुख्यमंत्री बने रहने का भाव दस रुपए है
Lok Sabha Results 2019: मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन को लेकर राजस्थान में लग रहा सट्‌टा

राजस्थान के सबसे बड़े सट्‌टा बाजार फलौदी में लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन पर बड़ा सट्‌टा लग रहा है। यहां के सटोरियों का मानना है कि केंद्र में यदि भाजपा या एनडीए की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनती है तो मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। यहां के एक सटोरिये का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सिर्फ पांच सीट कम रहने के बावजूद भाजपा ने कमलनाथ को सरकार बनाने दी थी। इससे पूरे सट्‌टा बाजार में हैरानी थी।

उसी समय हमारा गणित कह रहा था कि भाजपा कुछ बड़ा सोच रही है। अब हमारा अनुमान है कि भाजपा वहां सरकार बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास करेगी। यहां इस बात पर बड़ा सट्‌टा लग रहा है।

कमलनाथ के मुख्यमंत्री बने रहने का भाव दस रुपए है, जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री का भाव सिर्फ एक रुपए है। मप्र की तरह राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन पर सट्‌टा चल रहा है। सट्‌टा बाजार के जानकारों का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव हारते हैं तो कांग्रेस का दूसरा गुट उन पर हावी होगा और राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com