Madhya Pradesh : पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता का निधन

उन्‍होंने मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।
Madhya Pradesh : पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता का निधन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन पर भाजपा के अनेक नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है। मुख्‍यमंत्री कमलनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर अपनी श्रद्धांज‍लि अर्पित की है।

उल्‍लेखनीय है‍ कि शिवराज के पिता कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। एक दिन पहले ही उन्हें उपचार के लिए भोपाल से मुंबई भेजा गया था। उन्‍होंने मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। पिता के देहावसान की खबर मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई रवाना हो गए। शिवराज ने भोपाल में आज भाजपा की जीत पर मीडिया को संबोधित किया था। बताया जाता है कि इसी दौरान उन्‍हें यह दुखद समाचार मिला।

श्री चौहान धार्मिक प्रवृत्ति के व्‍यक्ति थे। वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता से शामिल होते थे। उज्‍जैन के महाकाल मंदिर के साथ ही इंदौर के समीप सांवर में उल्‍टे हनुमान मंदिर में भी प्रमुख अवसरों पर वे दर्शनों के लिए पहुंचते थे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com