मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर पर महाराष्ट्र पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर, जानें क्या है पूरा मामला ?

 मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और महाराष्ट्र के डीजी होम गार्ड की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।
 मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर पर महाराष्ट्र पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर, जानें क्या है पूरा मामला ?

मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh) और महाराष्ट्र के डीजी होम गार्ड की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब ठाणे पुलिस ने एक्सटॉर्शन मामले में आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह समेत कई पुलिसवालों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (Look Out Circular) जारी कर दिया है।

आपको बताना चाहेंगे कि आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह समेत कुछ पुलिसवालों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं और सभी FIR एक्सटॉर्शन के मामले में दर्ज की गई हैं।

आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे

आरोप यह लगे हैं कि जब आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे तब उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ बिल्डरों को धमका कर फिरौती की मांग की थी।

उसी मामले में ठाणे पुलिस अब एक के बाद एक आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह पर मामले दर्ज कर चुकी है। इन्हीं मामलों में ठाणे पुलिस ने एक मामले में अब आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

गृह मंत्री अनिल देशमुख के ऊपर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था

आपको बताना चाहेंगे कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ने कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ऊपर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। इस मामले के बाद ही परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और उन्हें महाराष्ट्र का डीजी होमगार्ड बना दिया गया था। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस लगातार परमबीर सिंह के ऊपर एक के बाद एक एफआईआर दर्ज कर रही है।

परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे पुलिस ने सिर्फ ठाणे में ही 3 एक्सटॉर्शन के मामले दर्ज

बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे पुलिस ने सिर्फ ठाणे में ही 3 एक्सटॉर्शन के मामले दर्ज किए हैं। जिसमें अब परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं और आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। हालांकि पूरे मामले में परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है और उनका साफ साफ ये कहना है कि जो उनके ऊपर आरोप लगे हैं वह गलत हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com