महाराष्ट्र स्थित नागपुर के एक गांव में न्यूड डांस कार्यक्रम आयोजित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला नागपुर से 100 किलोमीटर दूर उमरेड तालुका के ब्रम्हानी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी नागपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सोशल मीडिया पर न्यूड डांस का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। दावा किया जा रहा है कि यह घटना 17 जनवरी की है, जिसमें लोगों को 100 रुपये देकर वीडियो देखने का लालच दिया गया था। इस मामले में एसपी नागपुर ग्रामीण विजय मगर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि गांव में हुई घटना से गांव वालों व गांव के सरपंच ने इस तरह के आयोजन से इनकार किया है। नागपुर जिले के डिप्टी एसपी (मुख्यालय) संजय पुरंदरे ने कहा, "पूजा गायकवाड़ के नेतृत्व में एसआईटी टीम रविवार से जांच शुरू करेगी।"
Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube