डेस्क न्यूज – कोरोना वैक्सीन की खेप पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से अलग अलग राज्यों में भेजी जा रही है ताकि 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण में कोई दिक्कतें सामने ना आएं।
वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली है
और माना जा रहा है पहले ही दिन यानी 16 तारीख को महाराष्ट्र के करीब 50 हजार हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
वैक्सीन की पहली खेप में 1 लाख 93 हजार डोज़ आज महाराष्ट्र को मिल भी गए है।
वैक्सीन की पहली खेप में 1 लाख 93 हजार डोज़ आज महाराष्ट्र को मिल गए है
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक वैक्सीन की पहली खेप में 1 लाख 93 हजार डोज़ आज महाराष्ट्र को मिल गए है।
महाराष्ट्र की हेल्थ डायरेक्टर अर्चना पाटिल ने एक हिंदी न्यूज चैनल को बताया कि हमें पहले चरण में कुल 9 लाख 83 हजार डोज़ मिलने वाले हैं, जिसमें से 9 लाख 63 हजार सीरम इंस्टीट्यूट जबकि 20 हजार भारत बॉयोटेक से प्राप्त होंगे।
पूरे महाराष्ट्र में 511 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं
वहीं पूरे महाराष्ट्र में 511 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं और पहले दिन ही हर केंद्र पर करीब 100 हेल्थ वर्कर को वैक्सिन लगाई जाएगी।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 72 केंद्र मुम्बई तो वहीं पुणे में 55 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है।
इन केंद्रों पर 16 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया गया है।
वहीं जानकारी के मुताबिक अगले एक दो दिनों में वैक्सीन मुम्बई समेत महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में भेज दी जाएगी जिसपर स्वास्थ्य मंत्रालय पैनी नज़र रख रहा है।
पहले चरण में करीब 8-9 लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि पहले चरण में करीब 8-9 लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी,
इनमें से लगभग 7 लाख 80 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
वहीं दूसरे और तीसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर और 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करने की योजना बनाई गई है।
वैक्सीन की निगरानी और सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन भी किया
महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीन की निगरानी और सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन भी किया है।
टास्क फोर्स में शामिल जवान वैक्सीन केंद्रों समेत डिपो जहां वैक्सिन रखी जायेगी उसकी निगरानी करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी सरकार के
आला अधिकारियों के साथ बैठक कर वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा की है।
सरकार को उम्मीद है ज्यादा से ज्यादा हेल्थ वर्कर वैक्सिन लगवाएंगे ताकि लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाए।