देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, ''महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।''
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

 न्यूज –  शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। महाशिवरात्रि को लेकर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जा रहा है। राजनीतिक जगत से भी कई बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि की देशवासियो को बधाई देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट में लिखा, "महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।"

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।"

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।। आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, "देवाधिदेव महादेव के अवतरण स्वरूप मनाए जाने वाले पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ये महादेव की ही महिमा है कि उन्होंने अमृत के बदले विष का सेवन करके सृष्टि की रक्षा की। हर हर महादेव…।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "महाशिवरात्रि पर्व की आप सभी को शुभकामनाएं. Greetings to everyone on the auspicious occasion of Maha Shivratri.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्ववीट में लिखा, "देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित 'महाशिवरात्रि' के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। 'हर हर महादेव'।"

वहीं, कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com